Bollywood Actress Fatima Sana Shaikh: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने भले अपने करियर की शुरूआत में फ्लॉप फिल्में दी। इसके बावजूद आज वह अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से आज फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने करियर की शुरुआत में हिट फिल्में दी लेकिन इसके बाद उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। आमिर खान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' में काम करने वाली फातिमा सना शेख एस लिस्ट में शामिल हैं।
View this post on Instagram
फातिमा सना शेख ने अपने करियर की पहली फिल्म ब्लॉकबस्टर की। लेकिन इसके बाद उन्हें 7 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा था। साल 2016 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'दंगल' से डेब्यू करने वाली फातिमा सना ने 'लूडो', 'अजीब दास्तां', 'थार', 'धक-धक', 'सैम बहादुर' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन उनकी रिलीज हुई तमाम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म सैम बहादुर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में फातिमा ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था।
इसे भी पढ़ें-कौन हैं अदिति राव हैदरी के पहले पति? जानें एक्स-हसबैंड से जुड़ी बातें
View this post on Instagram
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने एक्टिंग करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट से की थी। फातिमा ने 'चाची 420' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत थी। इस फिल्म के बाद फातिमा ने 'वन टू फोर', 'बिट्टू बॉस', 'टेबल नंबर 21' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। लेकिन लगातार असफल फिल्मों की वजह से फातिमा ने इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया था। फोटोग्राफी में इंटरेस्ट होने के कारण उन्होंने इस फील्ड में काम करने का प्लान बनाया। एक्टिंग करियर छोड़ने के कुछ समय के बाद फातिमा को 'दंगल' फिल्म के लिए ऑफर मिला था। फातिमा ने फिल्म दंगल से बॉलीवुड में कमबैक किया।
View this post on Instagram
'दंगल' फिल्म फेम फातिमा सना शेख एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस के पिता विपिन शर्मा का नाम विपिन शर्मा, जो जम्मू के ब्राह्मण परिवार से आते हैं। वहीं, एक्ट्रेस की मां का नाम तबस्सुम है।
इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड में आने के लिए राज कपूर ने पोती करिश्मा कपूर के सामने रखी थी यह शर्त
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit-Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।