कंगना रनौत से लेकर मनोज तिवारी तक इन स्टार्स को मिली इलेक्शन में जीत

इस बार बड़े-बड़े सितारों को लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल हुई हैं। इस लिस्ट में कई दिग्गज अभिनेता का नाम सामिल हैं। 

 

Actors Who Won Lok Sabha  Elections

बॉलीवुड सितारे फिल्म के अलावा राजनीति में भी दिलचस्पी रखते हैं। ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव ने कई स्टार्स को जीत हासिल हुई हैं। कंगना रनौत से लेकर मनोज तिवारी तक, इन सेलेब्स ने इस साल राजनीति में कदम रखा है। अब देखना यह खास होगा कि यह सेलेब्स अपनी कुर्सी की जिम्मेदारी के साथ इंडस्ट्री में काम करते हैं या फिर स्मृति ईरानी के तरह ये सेलेब्स भी अपने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह देगें।

कंगना रनौत

मंडी सीट पर कंगना रनौत ने जीत हासिल कर लिया है। पहली बार चुनाव लड़ रही कंगना की राजनीति में डेब्यू हिट हो गई। अभिनेत्री सफल एक्ट्रेस के साथ अब सफल पॉलिटिशियन भी बन चुकी हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर लोगों को धन्यवाद भी कहा है।

हेमा मालिनी


तीसरी बार कांग्रेस को हराकर हेमा मालिनी ढाई लाख से ज्यादा वोटों से जीत प्राप्त किया है। हेमा मालिनी ने 5,10,064 वोट से तगड़ी जीत हासिल करके सभी को हैरान कर दिया है। हेमा मालिनी एक भारतीय अभिनेत्री होने के साथ ही निर्देशक, निर्माता, नर्तक और राजनीतिज्ञ हैं।

मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से मनोज तिवारी की जीत हुई। भोजपुरी एक्टर और गायक होने के साथ ही मनोज तिवारी एक सफल राजनीतिज्ञ हैं। मनोज तिवारी को 53.86 फीसदी वोट मिले थे।तिवारी को कुल 7 लाख 87 हजार 799 वोट मिले।

अरुण गोविल

टीवी पर 'राम' बनकर फैंस का दिल जीत चुके अरुण गोविल ने अब अपनी जगह राजनीति में बना ली हैं। अरुण गोविल को 5 लाख 46 हजार 469 वोट हासिल हुए। बता दें अरुण गोविल यूपी की मेरठ सीट से बीजेपी उम्मीदवार से थे।

शत्रुघ्न सिन्हा

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज कर चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने भी लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल कर ली हैं। एक्टर ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से जीत प्राप्त की हैं। एक्टर को कुल 6 लाख 5 हजार 645 मत हासिल हुए है।

इसे भी पढ़ें-Lok Sabha Election Result 2024: जानें किन सीटों पर महिला उम्मीदवारों ने हासिल की जीत

रवि किशन

View this post on Instagram

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

भोजपुरी के सुपरस्टार की बात करें तो रवि किशन ने भी लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल किया है। एक्टर ने गोरखपुर सीट से जीत प्राप्त की हैं। उन्हें कुल मिलाकर 5 लाख 85 हजार 834 वोट हासिल हुए।

रचना बनर्जी

बंगाली अभिनेत्री रचना बनर्जी ने भी अपनी जगह राजनीति में बना ली हैं। पश्चिम बंगाल की हुगली सीट पर जीत हासिल की हैं। उन्हें कुल मिलाकर 7 लाख 2 हजार 744 वोट मिले।

इसे भी पढ़ें-पिछले 10 सालों में कैसा रहा स्मृति ईरानी का राजनीतिक सफर? ऐतिहासिक जीत से लेकर चुनावी हार तक

सायोनी घोष

बंगाली एक्ट्रेस सायोनी घोष ने भी अब राजनीति में बना ली हैं। सायोनी घोष को 7 लाख 17 हजार 899 वोट हासिल हुए इससे उनकी जीत भी हुई।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP