Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:52 AM IST

बॉलीवुड के इन 10 सितारों की डिग्री जानकर रह जाएंगे हैरान, लिस्ट में कई बड़े नाम हैं शामिल

किसी ने ग्रेजुएशन भी नहीं किया है पूरा, तो किसी ने की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई...जानें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, करिश्मा कपूर और कृति सेनन समेत आपके चहेते बॉलीवुड स्टार्स कितने पढ़े-लिखे हैं?
Updated:- 2026-08-05, 18:42 IST
bollywood stars whose education qualification and degree will surprise you

बॉलीवुड सितारों की एक्टिंग और उनकी फिल्मों के बारे में तो सभी फैंस जानते हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में काफी कम लोगों को पता है। एक्टिंग में हाथ आजमाने के लिए तो किसी खास डिग्री की जरूरत नहीं होती है, ऐसे में बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने सिर्फ 12वीं पास की है, तो कई ऐसे स्टार्स भी हैं, जो इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद फिल्मी दुनिया में आए। चलिए आपको बताते हैं कि आपके चहेते बी टाउन सेलेब्स कितने पढ़े-लिखे हैं?

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन एक मशहूर साहित्यकार थे। बिग बी भी शिक्षा में हमेशा अच्छे रहे। बताया जाता है कि उनकी स्कूलिंग नैनीताल में हुई और फिर यहीं के शेरवुड कॉलेज से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से आर्ट्स और साइंस में डबल एमए डिग्री भी हासिल की है। इसके अलावा बिग बी ने ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि भी हासिल की है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

शाहरुख खान 

शाहरुख खान एक्टिंग के बादशाह हैं। बात अगर उनकी क्वालिफिकेशन की करें, तो उन्होंने सेंट कोलंबस स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिस्क में ग्रेजुएशन किया था और इसके बाद उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स करने के लिए दिल्ली की जामिया मीलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था, लेकिन एक्टिंग के चलते उनका मास्टर्स पूरी नहीं हो पाया। उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा करने के लगभग 18 साल बाद फरवरी 2016 को दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से अपनी स्नातक की डिग्री ली थी।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की स्कूलिंग ग्वालियर के सेंट पॉल स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। हालांकि, उनका रुझान हमेशा से एक्टिंग की तरफ था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि पढ़ाई के साथ वो घरवालों से छुपकर ऑडिशन देते थे। बता दें कि कार्तिक ने बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Red Sea Film Foundation (@redseafilm)

कृति सेनन

कृति सेनन दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं। उनकी स्कूल दिल्ली के एक स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने नोएडा के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी और मॉडलिंग का रूख किया था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kriti Sanon 🦋 (@kritisanon)

यह भी पढ़ें- जब शाहरुख खान ने आमिर से की थी काजोल की बुराई, कहा था तुम उसके साथ कभी काम मत करना

रितेश देशमुख

रितेश देशमुख भी फिल्मों में एंट्री करने से पहले इंजीनियर थे। उन्होंने मुंबई के कमला रहेजा कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर से आर्किटेक्चरल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी। बताया जाता है कि इसके बाद कुछ वक्त तक उन्होंने एक जॉब भी की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

करिश्मा कपूर

कपूर खानदान की लाडली और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने कोई डिग्री हासिल नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी थी और वह केवल 10वीं पास हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

करीना कपूर

करीना कपूर ने अपना ग्रेजुएशन बीच में ही छोड़ दिया था। इसका जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की है। उन्होंने मीठीबाई कॉलेज से 2 साल तक कॉमर्स की भी पढ़ाई की है और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से माइक्रोकंप्यूटर का शॉर्ट कोर्स किया है। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टिंग में आने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान ने शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर से की और फिर बांद्रा, मुंबई के सेंट स्टैनिस्लास हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी की। बताया जाता है कि सलमान खान ने ग्रेजुएशन नहीं किया है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण भी अपना ग्रेजुएशन पूरा नहीं कर पाईं। उन्होंने स्कूली शिक्षा बेंगलुरु में पूरी की और फिर माउंट कार्मेल कॉलेज से प्री-यूनिवर्सिटी की पढ़ाई की। उन्होंने बीए में एडमिशन तो लिया था, लेकिन वो मॉडलिंग और एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के कारण पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं।

यह भी पढ़ें- गोविंदा-करिश्मा कपूर ने साथ काम करना क्यों किया था बंद? सालों बाद को-स्टार का खुलासा

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के पिता आर्मी में थे, ऐसे में उनकी पढ़ाई कई शहरों में हुई है। उन्होंने 12वीं कक्षा की पढ़ाई बरेली के आर्मी स्कूल से पूरी की थी। प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। हालांकि, बताया जाता है कि उन्होंने भी ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स की लाइफ से जुड़े इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।