Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:00 AM IST

प्यार, शादी और फिर तलाक...कुछ ऐसी थी संजय कपूर और करिश्मा कपूर की लव स्टोरी

 संजय कपूर ने तीन शादी की थी और करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थी। इस शादी से उनके दो बच्चे थे और इसके बाद एक्ट्रेस और संजय का तलाक हो गया था। 
Updated:- 2025-06-13, 18:20 IST
karisma kapoor and sunjay kapur love story

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है। संजय 53 साल के थे और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर उनकी दूसरी पत्नी थी। करिश्मा कपूर संजय से पहली बार तब मिली थी जब वो बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में से एक थी उनका नाम इंडस्ट्री के कई एक्टर से भी जुड़ा। इसी बीच संजय कपूर की एंट्री हुई और इन दोनों की शादी की खबर आई। ये एक हाई प्रोफाइल शादी थी पर कुछ सालों बाद एक्ट्रेस का तलाक भी ही गया। इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं साथ ही, ये भी बतायेंगे कि लव स्टोरी, शादी और इसके बाद इन दोनों का तलाक हो गया।

पार्टी में पहली बार मिले थे करिश्मा कपूर और संजय कपूर

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की प्रेम कहानी उस समय की है जब करिश्मा का नाम बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस में से एक थी। करिश्मा कपूर एक पार्टी में  संजय कपूर से मिली थी। यहां से इन दोनों की दोस्ती हुई और आगे चलकर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।

इसे भी पढ़ें- कौन है करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड की तीसरी पत्नी? बॉलीवुड इंडस्ट्री से क्यों बनाई दूरी... जानें अब हैं कहां

साल 2003 में हुई थी करिश्मा और संजय की शादी

karisma kapoor

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद संजय कपूर ने करिश्मा को शादी के लिए प्रपोज किया। साल 29 सितम्बर 2003 को  इन दोनों ने शादी के कर ली।  कहा जाता है कि यह हाई प्रोफाइल शादी मुंबई में करिश्मा कपूर के पिता के बंगले में बेहद धूमधाम से हुई थी।

शादी के 13 साल हुए करिश्मा और संजय

2003 में हुई करिश्मा और संजय की से शादी उनके 2 बच्चे हुए। एक्ट्रेस ने 2005 एक बेटी और 2011 को  के बेटे को जन्म दिया। बेटी का नाम समायरा और बेटे का नाम कियान है। इस दोनों बच्चों के होने के बाद 2014 में कपल ने तलाक की अर्जी लगाई और 2016 में ये दोनों कपल अलग हो गए। वहीं करिश्मा से अलग होने के बाद संजय ने प्रिय सचदेवा से शादी कर ली थी।

पोलो खेलने के दौरान हुई मौत 

karisma kapoor ex husband died

आपको बता दें, संजय कपूर एक जाने-माने बिजनेसमैन थे और उनके जाने के बाद वो अपने पीछे कई करोड़ो की सम्पति छोड़ गए हैं। संजय पोलो टीम के मालिक भी थे और रिपोर्ट के अनुसार संजय कपूर को पोलो खेलने के दौरान हार्ट अटैक आया और उसके बाद जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया वहां पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते वक्त आया हार्ट अटैक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।