Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:30 AM IST

तान्या देओल से पहले इन एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं बॉबी देओल

तान्या देओल से शादी करने से पहले बॉबी देओल का नाम कई अन्य एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। चलिए जानें उनका नाम…
Updated:- 2024-02-23, 12:00 IST
Bobby Deol affair

स्टार्स की लव लाइफ हमेशा से ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। बॉबी देओल अपने जमाने के चर्चित अभिनेता रहे हैं। वह लंबे समय से पर्दे से गायब थे। फिल्म एनिमल के जरिए एक्टर ने एक बार फिर से इंडस्ट्री में एंट्री कर ली है। एक जमाने में बॉबी देओल के नाम कई अभिनेत्री के साथ जुड़ चुका है। आज हम आपको बताएंगे तान्या देओल से पहले एक्टर ने किन अभिनेत्रियों को डेट किया है। 

facts about bobby deol wife tanya

नीलम कोठारी संग बॉबी देओल का जुड़ चुका है नाम

बॉबी देओल कभी एक्ट्रेस नीलम कोठारी के प्यार में पागल थे। कपल के अफेयर के चर्चे हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के पेरेट्स को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके कारण कपल को एक- दूसरे से अलग होना पड़ा। 

क्या पूजा भट्ट संग की थी सगाई

बॉबी देओल का नाम एक दफा पूजा भट्ट के साथ जोड़ा गया था। इतना ही नहीं, कहा जाता था कि बॉबी और पूजा ने सगाई भी की थी। हालांकि, इसके बाद भी कपल का ब्रेकअप हो गया था। इसे लेकर दोनों ने कभी बात नहीं की। 

इसे भी पढ़ें- जानिए बॉबी देओल की पत्नी तान्या से जुड़ी कुछ इंटरस्टिंग बातें

ममता कुलकर्णी संग हुआ था बॉबी को प्यार

एक जमाने में बॉबी देओल की आशिकी काफी सुर्खियों में रहती थी। दावा किया जाता है कि साल 1994 में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को भी प्रपोज किया था बॉबी देओल ने। हालांकि ममता ने कभी भी इस पर बात नहीं की।

इसे भी पढ़ें- जब इंडस्ट्री में नहीं मिल रहा था बॉबी देओल को काम, जानिए एक्टर की लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।   

image credit-bobby deol instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।