Anushka Sharma Birthday: एक्टिंग नहीं बल्कि इस फील्ड में अनुष्का शर्मा बनाना चाहती थीं अपना करियर

अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अनुष्का शर्मा ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों के दिल में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 1 मई यानी आज के दिन अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अनुष्का का जन्म 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अभिनेत्री अपना करियर किस फील्ड में बनाने वाली हैं।
पत्रकार बनना चाहती थी अनुष्का
क्या आपको पता है अनुष्का शर्मा ने फिल्मों में आने के बारे में कभी सोचा भी नहीं था। हालांकि उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। एक्ट्रेस पत्रकारिता में अपना करियर बनाना चाहती थी। हालांकि बाद में उन्हें जब पहला ब्रेक मिला इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
कभी मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी अनुष्का

फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स ने अनुष्का शर्मा को पहली बार मॉल में देखा था। जिसके बाद उन्होंने उन्हें रैंप वॉक करने का मौका दिया। जिसके बाद अनुष्का ने अपनी मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। अभिनेत्री ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम किया था।
इसे भी पढ़ें : अनुष्का शर्मा की राशि से जानें उनका अनसुना भविष्य
पहली फिल्म अनुष्का शर्मा की हुई थी हिट
पहली फिल्म हिट होने के बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनुष्का ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। इंडस्ट्री में कई बड़े और नामी चेहरों के साथ अभिनेत्री ने स्क्रीन शेयर किया है। अब वह अपनी शादीशुदा जिदंगी में काफी ज्यादा खुश हैं।
इसे भी पढ़ें : दोस्त, सोलमेट और परफेक्ट पेरेंट्स...विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी इसलिए है सुपरहीट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit - instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।