'अब बस भी करो भाई...', करवा चौथ पर सलमान खान-ऐश्वर्या राय की फोटो शेयर करना पड़ा भंसाली प्रोडक्शंस को भारी; लोगों ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

भंसाली प्रोडक्शंस ने कल (29 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीरें शेयर करके फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हो रहा है।
Updated:- 2026-10-30, 13:44 IST
bhansali productions trolled for using salman khan aishwarya rai photo for wishing karwa chauth

फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता था और आज भी इस फिल्म की गिनती हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्मों में की जाती है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की शूटिंग के वक्त ऐश और सलमान के अफेयर के किस्से भी बी टाउन के गलियारों में काफी सुर्खियां बटोर रहे थे। हालांकि, बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए। कल (29 अक्टूबर) को करवा चौथ के मौके पर भंसाली प्रोडक्शंस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म के एक गाने से सलमान और ऐश की कुछ फोटोज शेयर करके फैंस को इस खास दिन की बधाई दी और ऐसा करना उन्हें भारी पड़ गया क्योंकि इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स भंसाली प्रोडक्शंस को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

भंसाली प्रोडक्शन ने शेयर कीं सलमान और ऐश्वर्या की फोटोज

भंसाली प्रोडक्शन ने बीते कल (गुरुवार) को इंस्टाग्राम पर सलमान और ऐश की कुछ फोटोज शेयर करके फैंस को करवा चौथ विश किया। यह फोटोज फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के गाने 'चांद छुपा बादल में की हैं। बता दें कि यह करवा चौथ का एक पॉपुलर सॉन्ग है और सालों बाद भी इस खास मौके पर इस गाने को सुना जाता है। फोटोज पोस्ट करते हुए भंसाली प्रोडक्शन की तरफ से कैप्शन में लिखा गया, "कुछ तस्वीरें...कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना...हैप्पी करवा चौथ।"

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhansali Productions (@bhansaliproductions)

सोशल मीडिया पर फैंस सुनाने लगे खरी खोटी

ये फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, भंसाली प्रोडक्शंस की टीम मुश्किल में फंसती नजर आई। जहां कुछ लोगों ने इन फोटोज पर प्यार बरसाया और सलमान-ऐश की जोड़ी को आइकॉनिक जोड़ी बताया, वहीं काफी लोग इसे लेकर प्रोडक्शन हाउस को ट्रोल करने लगे और कमेंट बॉक्स में अपना गुस्सा जाहिर करते दिखे। एक यूजर ने लिखा, "जिसने भी इनका इस्तेमाल किया (सोशल मीडिया इंटर्न या भंसाली की PR टीम), वह बहुत घटिया इंसान है, जिसने करवा चौथ के लिए इन तस्वीरों का इस्तेमाल किया... वे नर्क में सड़ें। उन्हें पता था कि वे क्या कर रहे हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "यह देखकर बहुत घिन आती है।" एक और कमेंट में लिखा था, "भंसाली, अब बस भी करो भाई।"

aish salman love story

प्रमोशन के लिए खेला दांव?

सलमान और ऐश की इन फोटोज पर ऑनलाइन जमकर बवाल हो रहा है। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह जान-बूझकर अपनाया गया पैंतरा है, ताकि भंसाली प्रोडक्शन की आने वाली फिल्म को चर्चा मिल सके। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, "यह बस भंसाली प्रोडक्शंस का ध्यान खींचने का एक तरीका है। अब, इसकी वजह से लोग भंसाली के बारे में और ज्यादा बात करेंगे, जो उनके लिए फायदेमंद है क्योंकि 2 महीने में 'लव एंड वॉर' रिलीज होने वाली है।" किसी ने लिखा, "ऐसी चीजें पोस्ट करना बहुत घटिया हरकत है। बेवकूफ लोग।" एक और कमेंट में लिखा था, "बिल्कुल बकवास।" बता दें कि कुछ यूजर्स ने इन फोटोज की तारीफ भी की और कहा कि सलमान और ऐश बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी है और लोग समीर-नंदिनी के किरदार को हमेशा याद रखेंगे।

salman aish love story

यह भी पढ़ें- 'मामा बना हूं...', ऐश्वर्या राय की बेटी के जन्म पर सलमान खान ने कही थी ये बात, सालों बाद पॉडकास्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

इस वजह से अलग हुए थे सलमान और ऐश्वर्या के रास्ते

सलमान और ऐश्वर्या के बीच फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के दौरान नजदीकियां बढ़ रही थीं। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। ऐश ने उस वक्त सलमान पर धोखा देना, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और हिंसा करने का आरोप लगाया था। हालांकि, सलमान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था। उस वक्त कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया था कि सलमान खान से ब्रेकअप का ऐश के करियर पर भी असर पड़ा था और उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था।


यह भी पढ़ें- 'अपने आप को बहुत खूबसूरत समझती है...', जब सलमान खान ने ऐश्वर्या राय पर कसा था तंज, इस वजह से बढ़ने लगी थीं दूरियां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Bhansali Productions

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।