Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:53 AM IST

किन अभिनेत्रियों ने ट्रोलिंग के कारण डिलीट किया अपना इंस्टाग्राम हैंडल

फेस सर्जरी और ट्रोलिंग की तनातनी में फंसीं आयशा टाकिया ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम हैंडल डिलीट कर दिया था। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में उनके अलावा किन अभिनेत्रीयों का नाम शामिल है।   
Updated:- 2024-08-27, 09:59 IST
ayesha takia

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को कई बार अपने लुक को लेकर तो कई बार अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ अभिनेत्रीयों ने ट्रोलिंग से परेशान होकर अपने सोशल मीडिया हैंडल को डिलीट करने का फैसला तक लिया था। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन अभिनेत्रीयों का नाम शामिल हैं। 

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर काफी ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। ऐसे में उन्होंने बीच में कुछ दिनों तक अपने अकाउंट को डीएक्टिवेट करने का फैसला किया था। हालांकि अब वह इस्टाग्राम पर वापसी कर चुकी हैं। 

दिशा पाटनी

disha patani house photos

बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री दिशा पाटनी को उनकी तस्वीरों और वीडियो के लिए कई बार ट्रोल किया गया है। ऐसे में एक दफा परेशान होकर दिशा पाटनी ने अपने इंस्ट्राग्राम को डिलीट करने का फैसला किया था। ऐसे में दिशा पाटनी ने बुरे कमेंट्स से तंग आकर कुछ समय के लिए इंस्टाग्राम से दूरी बनाई थी।

इसे भी पढ़ें- दिशा पाटनी की लव लाइफ और उनसे जुड़ी दिलचस्प बातें जानें

सोनाक्षी सिन्हा

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा अपने बेबाक अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। लॉकडाउन के दौरान सोनाक्षी को उनकी शरीर के आकार के कारण इतना अधिक ट्रोल किया गया कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर करने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़ें- अंदर से ऐसा दिखता है दिशा पटानी का घर, देखें खूबसूरत तस्वीरें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।