Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:11 AM IST

2 बच्चे, 5 साल की रिलेशनशिप...फिर भी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से शादी नहीं करना चाहते हैं अर्जुन रामपाल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को पांच साल से डेट कर रहे हैं, दोनों के बच्चे भी हैं लेकिन दोनों ने अबतक इस वजह से शादी नहीं की है।
Updated:- 2024-08-04, 11:00 IST
arjun and gabriella are not married

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, इन दिनों एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि अर्जुन 5 सालों से साउथ अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों के दो प्यारे-प्यारे बच्चे भी हैं। जिनका नाम एरिका और आरव है। लेकिन दोनों ने अब तक शादी नहीं की है। और आगे भी शादी नहीं करना चाहते हैं। अर्जुन ने एक पॉडकास्ट में इसको लेकर खुलासा किया है।  

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से क्यों नहीं की शादी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades)

एक्टर ने अब तक शादी क्यों नहीं की है इस बात का जवाब देते हुए अर्जुन कहते हैं ये मैं नहीं हूं और न ही वो है। शादी क्या है ? सिर्फ एक कागज का टुकड़ा,मुझे लगता है कि हम दोनों पहले ही शादीशुदा हैं। न ही इसको लेकर मेरे मन में कोई संदेह है, लेकिन कभी-कभी कागज का टुकड़ा आपको बदल सकता है,क्यों आपको ऐसा लगता है कि वह अब परमानेंट है,लेकिन सच में यह एक गलत धारणा है, बस आप कानूनी रूप से बंधे होते हो।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)

अपने रिश्ते पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा कि ये एक दूसरे के प्रति आपका नजरिया बदल सकता है,मुझ लगता है कि हम दोनों ऐसा ही महसूस करते हैं,हमारा रिश्ता हम दोनों के लिए बहुत ही खूबसूरत है, आपको इसे जितना हो सके,उतना लंबे वक्त तक अनुभव करते रहना चाहिए, हम दोनों के मन में हम शादीशुदा हैं। हम दोनों एक दूसरे को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।

आगे अर्जुन कहते हैं कि हम भले ही अभी ऐसा महसूस करते हैं लेकिन हम किसी को यह सलाह नहीं दे रहे हैं, हो सकता है हम आगे जाकर शादी कर लें। कोई नहीं जानता है कब क्या हो जाए।

यह भी पढ़ें-Hina Khan से पहले इन एक्ट्रेसेस को हुआ था Cancer, मौत को दी थी मात

पहली शादी से हैं दो बेटियां

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades)

आपको बता दें की अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी,शादी के 21 साल बाद दोनों अलग हो गए। दोनों ने 2019 में तलाक ले लिया,दोनों की दो बेटियां  माहिका और मायरा हैं।

यह भी पढ़ें-जरीन खान ने अपने फ्लॉप करियर पर कही ये बड़ी बात, जानें क्यों नहीं मिली कामयाबी

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- Instagram

 


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।