Viral Video: अरे...ये क्या कह गई अंकिता लोखंडे की सास, ट्रोलर्स ने बनाया निशाना

अंकिता लोखंडे की सास ने अंकिता को लेकर कुछ ऐसे बयान दिए हैं, जिसे सुनने के बाद अंकिता के फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।   
Updated:- 2024-01-12, 18:46 IST
Who is Ankita Lokhande mother

'बिग बॉस 17' के घर में नजर आ रही अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी सास के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। अंकिता लोखंडे की सास ने बिग बॉस हाउस में पहुंचकर अंकिता को खूब सुनाया है। इसके बाद हाउस से बाहर निकलने के बाद भी अंकिता की सास ने कई ऐसे बयान दिए हैं जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे कि अंकिता की सास ने अपने बयान में क्या- क्या कहा हैं। 

जानिए अंकिता की सास ने क्या कहा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

बीते दिन शो में घरवालों के परिवार वालों ने घर में एंट्री ली थी। इस दौरान अंकिता की सांस अंकिता को कहती हैं कि '' हमारी फैमिली कैसी है यह तो आप जानते ही हो। सब तुम्हारी शादी से कितने खुश है यह भी तुम जानती हो। अब क्या हो गया है तुम दोनो को... तुने जब विक्की को लात से मारा तो विक्की के पापा ने तुम्हारी मम्मी को कॉल किया... क्या आप अपने पति को ऐसे लात मारती थी। इस बात पर अंकिता काफी ज्यादा नाराज हो जाती हैं और कहती हैं कि आप मुझे बोले, मेरी मम्मी को कुछ भी ना कहें। मेरे पापा की डेथ हुई हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने अंकिता की सास की जमकर क्लास लगाई है।

अंकिता की सास ने इंटरव्यू में दिया चौकाने वाला बयान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ayush srivastava (@ayushsrivastava7935)

बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद भी अंकिता की सास ने कुछ इंटरव्यू दिया है। इस दौरान अंकिता की सास ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर सभी लोग उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। अंकिता की सास अपने बेटे की तारीफ करते हुए कहते हैं कि- यहां हम पति को देवता मानते हैं और अंकिता को कोई ऐसा वैसा लड़का थोड़ी ना मिला है। 

यह भी पढ़ें- कभी बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं अंकिता लोखंडे, जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें

क्यों कहां था विक्की ने अंकिता को इंवेस्टमेंट

विक्की की मां कहती है कि, '' हीरोइन के साथ शादी करना इतना आसान थोड़ी ना होता है। वह एक तरह की इंवेस्टमेंट ही होती हैं। इंवेस्टमेंट के बाद ही वह मिलती हैं, ऐसे में उनके ऊपर काफी पैसे भी खर्च करने होते हैं। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: क्या विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे पर की हाथ उठाने की कोशिश? जानिए पूरा मामला

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

 

 

Image Credit - Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।