Aditya Roy Kapur से ब्रेकअप के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं Ananya Panday! बर्थडे पोस्ट में ब्वॉयफ्रेंड ने लुटाया प्यार

अनन्या पांडे का आज बर्थडे है। खास दिन पर इंडस्ट्री के उनके दोस्त और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच Walker Blanco की बर्थड पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं। खबरे हैं कि Walker Blanco और Ananya Panday एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। Ananya Panday और Aditya Roy Kapur का ब्रेकअप काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में थे और ब्रेकअप के वक्त अनन्या-आदित्य ने इनडायरेक्टरी एक-दूसरे को लेकर काफी स्टेटमेंट भी दिए थे। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के वक्त Walker Blanco और Ananya Panday का नाम एक-दूसरे के साथ जुड़ा था। इसके बाद से दोनों के साथ होने के कयास लगाए जा रहे थे। आज अनन्या के बर्थडे पर वॉकर के पोस्ट के बाद, दोनों का रिश्ता इंस्टा ऑफिशियल होता हुआ दिख रहा है। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरी खबर।
Walker Blanco और Ananya Panday का रिश्ता हुआ इंस्टा ऑफिशियल?
आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद, अनन्या पांडे का नाम वॉकर ब्लैंको का रिश्ता काफी चर्चा में है। खबरों की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की मुलाकात, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के सेलिब्रेशन के दौरान हुई थी और आज अनन्या के बर्थडे पर वॉकर की स्टोरी देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हो गया है। वॉकर ने अनन्या को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। इसमें उन्होंने लिखा है, "हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल....तुम बहुत खास हो...आई लव यू एनी...।" इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं अनन्या पांडे, देखें कुछ खास तस्वीरें
कौन हैं Ananya Panday के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Walker Blanco?
View this post on Instagram
अनन्या पांडे साल की सबसे चर्चित अंबानी वेडिंग में वॉकर ब्लैंको के साथ पहुंची थीं। दोनों की डेटिंग रूमर्स यहीं से शुरू हुई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो वॉकर फिलहाल ब्लैंको जामनगर में रहते हैं। वह पहले मॉडल रह चुके हैं और अब अंबानी के वनतारा के लिए काम करते हैं। हालांकि, उनके बारे में कोई खास जानकारी मौजूद नहीं है। इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं किया है।
आपको अनन्या पांडे कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।