Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:58 AM IST

करोड़ों का घर ही नहीं प्राइवेट जेट के मालिक भी हैं अल्‍लू अर्जुन, जानिए उनकी नेटवर्थ

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं। आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं।   
Updated:- 2024-05-13, 14:30 IST
allu arjun net worth

साउथ के अभिनेता अल्लू अर्जुन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अभिनेता ने कई दमदार फिल्मों में काम किया है। अपनी दमदार एक्टिंग के कारण वह केवल साउथ में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर है। एक्टर ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी छोटी उम्र से काम करना शुरू किया था। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अभिनेता की कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं। 

अल्लू अर्जुन का आलीशान घर

रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन हैदराबाद स्थित आलिशान घर में रहते हैं। उनके घर के कीमत करीब 100 करोड़ रुपये हैं। अल्लू के इस घर में उनकी जरूरत की सारी चीजें मौजूद है। अल्लू अर्जुन अपने इस घर में अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। उनका यह घर बेहद खूबसूरत है। 

अल्लू अर्जुन के पास है एक खास वैनिटी वैन

allu arjun net worth

अल्लू अर्जुन के पास खुद का एक वैनिटी वैन भी मौजूद है। इस वैनिटी वैन की तस्वीर एक्टर ने खुद कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की थी। एक्टर के पास प्राइवेट जेट भी मौजूद है। वह अक्सर इस प्राइवेट जेट से छुट्टियां मनाने जाते रहते हैं। इसके अलावा अल्लू अर्जुन के पास कई लग्जरी गाड़ियों मौजूद है। उन्हे कई बार महंगी गाड़ियों में घूमते हुए देखा गया है।

अल्लू अर्जुन की कुल संपत्ति

अल्लू अर्जुन ने एक नहीं बल्कि अभिनेता की कई फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अभिनेता की फिल्म पुष्पा: द राइज ने 350 करोड़ का कलेक्शन करके सभी को हैरान कर दिया था। कोईमोई के रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए करीब 30 से 35 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं gqindia की रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति करीब 460 करोड़ रुपये है।

इसे जरूर पढ़ें - होश उड़ा देगा अल्लू अर्जुन का खास अंदाज, 'पुष्पा 2' का धमाकेदार टीजर हुआ आउट

अल्लू अर्जुन का कमाई का जरिया

  • अल्लू स्टूडियो का मालिक है अल्लू अर्जुन।
  • विज्ञापन और ब्रांड के जरिए कमाई करते हैं।
  • अल्लू अर्जुन का है खुद का प्रोडक्शन हाउस।
  • अल्लू अर्जुन ने हैदराबाद में Buffalo Wings फ्रेंचाइजी के राइट्स के मालिक है।
  • अल्लू अर्जुन 12 ब्रांडों के ब्रांड एंबेसडर हैं।

इसे जरूर पढ़ें - बेहद क्यूट हैं पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन का बेटा, देखें खास तस्वीरें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

Image Credit - allu arjun Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।