अभिषेक बच्चन से शादी से पहले इन स्टार्स संग जुड़ चुका है ऐश्वर्या राय का नाम

आजकल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय चर्चा में बने हुए हैं। दोनों के डिवोर्स की खबरें इन दिनों बी-टाउन में सुर्खियां बटोर रही हैं। अंबानी वेडिंग में दोनों का अलग-अलग आना काफी सारे सवाल खड़े कर गया है। कहा जा रहा है कि ये दोनों ग्रे डिवोर्स लेने जा रहे हैं। लंबे समय से ऐश्वर्या किसी भी इवेंट में बच्चन परिवार के साथ स्पॉट नहीं होती हैं। वह हर जगह बेटी आराध्या के साथ ही नजर आती हैं। वहीं, अभिषेक बच्चन हर जगह परिवार के साथ पहुंचते हैं। हालांकि, कपल ने अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है। इन दोनों की शादी को 16 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत, फिल्म के सेट पर हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों करीब आने लगे। ऐश से शादी से पहले जहां अभिषेक की सगाई करिश्मा कपूर से टूट चुकी थी। वहीं, ऐश का नाम भी कई स्टार्स के साथ जुड़ चुका था। चलिए, आपको बताते हैं कि अभिषेक संग शादी से पहले ऐश्वर्या ने किस स्टार्स को डेट किया है।
सलमान खान

ऐश्वर्या और सलमान खान की अफेयर की खबरें तो किसी से छिपी नहीं थीं। फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी और फिल्म की शूटिंग के दौरान, दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। कहा तो यह भी जाता है कि सलमान खान, ऐश के प्यार में उस वक्त इस हद तक दीवाने हो चुके थे कि वह फिल्म का क्लाइमेक्स तक बदलवाना चाहते थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के ओवर पजेसिव बिहेवियर की वजह से दोनों अलग हो गए और उस वक्त सलमान की वजह से ऐश को कई फिल्मों से हाथ भी धोना पड़ा था।
विवेक ओबरॉय

सलमान से ब्रेकअप के बाद, विवेक और ऐश की अफेयर की खबरों ने इंडस्ट्री में काफी तूल पकड़ा था। दोनों एक फिल्म के सेट पर करीब आए थे और दोनों की नजदीकियों की खबरें उस वक्त काफी चर्चा में थीं। सलमान और विवेक के झगड़े की वजह भी इनका रिश्ता ही था। विवेक ने प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए बताया था कि सलमान ने उन्हें एक रात कई फोन और धमकी भरे मैसेज किए थे। कहा जाता है कि इसी प्रेस कॉफ्रेंस के बाद, ऐश्वर्या राय भी विवेक से दूर हो गई थीं।
राजीव मूलचंदानी
ऐश्वर्या राज ने बी-टाउन में अपने करियर की शुरुआत से पहले मॉडलिंग भी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो उस समय वह मॉडल राजीव मूलचंदानी को डेट कर रही थीं। कहा जाता है कि मनीषा कोइराला के लिए राजीव ने ऐश्वर्या संग ब्रेकअप कर लिया था।
ऐश्वर्या राय आपको कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Social Media
यह भी पढ़ें- फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में संजय लीला भंसाली ने इस खास वजह से ऐश्वर्या राय को दिया था 'नंदिनी' का रोल
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।