Sun Sep 20, 2026 | Updated 03:10 PM IST

Aditya Roy- Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर ने अनन्या पांडे के साथ वायरल हुई फोटोज पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Aditya Roy Kapur and&nbsp; Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की फोटोज वायरल होना इन दिनों आम बात है। थोड़े दिन पहले दोनों को एक साथ पुर्तगाल में स्पॉट किया गया था।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-01, 14:14 IST
aditya roy kapur ananya panday

Aditya Roy Kapur and  Ananya Panday: हाल ही में रिलीज हुए 'द नाइट मैनेजर' शो में दर्शकों ने आदित्य रॉय कपूर को पसंद किया। हालांकि, इन दिनों आदित्य अपनी प्रोफेशनल नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में है। कुछ दिनों पहले उनकी और अनन्या पांडे की पुर्तगाल की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। हाल ही में आदित्य रॉय कपूर से इसी बारे में सवाल किया गया, जिसके जवाब में उन्होंने क्या कहा नीचे पढ़ें। 

आदित्य रॉय कूपर ने अनन्या पांडे के बारे में क्या कहा? 

  • हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटर्वयू में आदित्य रॉय कपूर ने कहा, "मुझे निश्चित रूप से एक ब्रेक की जरूरत थी। हालांकि, मुझे मुंबई के मानसून की याद आई क्योंकि मुझे बहुत पसंद है। जब से मैं वापस आया हूं, एक हफ्ते से लगातार बारिश हो रही है।" 
  • अनन्या पांडे के साथ अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरों के बारे में आदित्य ने कहा इस बारे में मैंने सुना था। आदित्य ने कहा, ''यह अच्छी बात है कि मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा नहीं हूं। लेकिन मैंने इस बारे में सुना जरूर है।” 

इसे भी पढ़ेंः  अनन्या पांडे से पहले इन अभिनेत्रियों को डेट कर चुके हैं आदित्य रॉय कपूर

शादी के सवाल पर अदित्य रॉय कपूर ने क्या कहा

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by C!✧・゚♡*✧・゚ (@beautyofishq)

 

ई टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर कहते हैं, "मेरे बराबर के लोग शादी कर रहे हैं, लेकिन मुझे कोई FOMO महसूस नहीं हो रहा है। अभी केवल JOMO का समय है। जब भी चीजें होने वाली हैं, वो होंगी। मैं इसके कारण अपनी नींद खराब नहीं कर सकता।"  

क्या आदित्य रॉय और अनन्या पांडे रिलेशनशिप में हैं? 

पिछले साल से आदित्य और अनन्या के रिलेशनशिप की बातें हो रही हैं। हालांकि, कपल ने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की। समय-समय पर दोनों को अलग-अलग इवेंट्स में और रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया जा चुका है। कॉफी विद करण शो के दौरान भी जब अनन्या से उनके और आदित्य के रिश्ते के बारे में सवाल किया गया था, तो उन्होंने कहा था हम दोनों दोस्त हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐀𝐧𝐚𝐧𝐲𝐚 𝐏𝐚𝐧𝐝𝐚𝐲✨ (@ananyapannie)

बता दें कि अनन्या पांडे जल्द ही आयुष्मान खुराना के ड्रीम गर्ल 2 में नजर आने वाली हैं। वहीं, आदित्य रॉय कपूर अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों में दिखाई देंगे। 

इसे भी पढ़ेंः क्या आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं अनन्या पांडे?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Photo Credit: Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।