Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:31 AM IST

ये 3 टॉप सेलेब्स जिनका शादीशुदा एक्टर संग जुड़ चुका है नाम

कई टीवी एक्ट्रेस का नाम शादीशुदा एक्टर संग जुड़ चुका है। आज हम आपको उनकी लव लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं।  
Updated:- 2023-10-19, 14:00 IST
who fell in love with married men

सेलेब्स का नाम किसी ना किसी के साथ हमेशा जुड़ता रहता है। हालांकि कई सेलेब्स अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात करना पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में उनकी लाइफ की खबरें अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको टीवी की उन सेलेब्स के बारें में बताने वाले हैं जिनका नाम शादीशुदा एक्टर संग जुड़ चुका है।

आयशा सिंह (Ayesha Singh)

'गुम है किसी के प्यार में' टीवी का सबसे लोकप्रिय शो तो आपने देखा ही होगा। इस शो में आयशा सिंह ने सई का किरदार निभाया है। उन्हें इस किरदार से काफी लोकप्रियता हासिल हुई हैं। आज हम आपको उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं। इस शो में उनके साथ नील भट्ट भी नजर आए थे। नील भट्ट शादीशुदा है हालांकि इसके बाद ही यह खबर आ रही थी कि नील भट्ट को आयशा सिंह डेट कर रही हैं। यह खबर आने के बाद नील भट्ट की पत्नी काफी ज्यादा परेशान नजर आ रही थी। 

नयनतारा (Nayanthara)

Nayanthara

नयनतारा का नाम भी साउथ इंडस्ट्री के डांसर प्रभु देवा के साथ जुड़ चुका है। नयनतारा और प्रभुदेवा ने एक दूसरे को लगभग तीन साल तक डेट किया था। बता दें कि प्रभुदेवा पहले से ही शादीशुदा थे। जब यह बात प्रभुदेवा की पत्नी को पता चला तो दोनों का रिश्ता टूट गया। नयनतारा से रिश्ता टूटने के बाद प्रभुदेवा ने अपनी बीवी से तलाक ले लिया था। 

इसे भी पढ़ें: एक साल के हुए एक्ट्रेस नयनतारा के जुड़वा बेटे, देखें क्यूट तस्वीरें

तब्बू (Tabu )

Tabu

तब्बू ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इसी दौरान उनका नाम नागार्जुन के साथ जुड़ चुका है। कहा जाता था कि तब्बू नागार्जुन को डेट कर रही थी। उस दौरान नागार्जुन की शादी अमाला से हो रखी थी। हालांकि इसके बाद भी सालों तक यह खबर चल रही थी कपल एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, कुछ समय बाद तब्बू ने नागार्जुन से दूरी बना ली थी।

इसे भी पढ़ें: जानिए किस वजह से नयनतारा ने किया था धर्म परिवर्तन

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

 

image credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।