रील्स की चमक में न चुनें करियर, पैशन को प्रोफेशन बनाने से पहले जानें ये बातें

।अगर कोई 20 साल के छात्र से पूछे कि जीवन में क्या बनना चाहते हो, तो जवाब मिलेगा कि मैं अपना जुनून फॉलो करना चाहता हूँ। हालांकि यह जवाब गलत नहीं है, लेकिन एक बार के लिए सोचिए कि क्या यह पूरा सच है? सच तो यह है कि जुनून अपने आप सफलता लेकर नहीं आता, बल्कि इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है।
इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर चलने वाली प्रेरणादायी रील्स ने एक बात बहुत मशहूर कर दी है कि 'अपना पैशन फॉलो करो, सफलता आपके पीछे आ जाएगी।' लेकिन हकीकत यह है कि सफलता पीछे नहीं आती, उसे खुद तैयार करना पड़ता है। दरअसल, अपने पैशन को फॉलो करने के लिए उससे संबंधित ज्ञान और शुरुआती जानकारी लेना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए हमने प्रिया कुमार जो कि मोटिवेशनल स्पीकर हैं, उनसे भी बात की है

शुरुआत में आपको अपने पैसों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। जब सेविंग्स खत्म होने लगती हैं, तो बीच में ही आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है और फिर परिवार का दबाव भी बढ़ने लगता है। ऐसे में जुनून को प्रोफेशन बनाने में जो वक्त लगता है, वह वक्त सबके पास नहीं होता। इसीलिए दुनिया के ज्यादातर सफल लोगों का कहना है कि उन्होंने अपना पैशन काम करते-करते बनाया है। इसका मतलब यह है कि काम कब आपका पैशन बन जाता है, इस बात का पता ही नहीं चलता।
यह भी पढ़ें- बेकिंग को बनाएं ब्रांड, जानें डिजाइनर केक बनाने की आर्ट को प्रोफेशन में कैसे बदलें?
ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें
- मार्केट स्किल्स पर ध्यान दें: करियर में जल्दी सेट होने के लिए पहले वह कौशल सीखें जो बाजार में काम आए, और जहां आप तीन से पांच साल तक लगातार काम कर सकें।

- आर्थिक मजबूती है जरूरी: आय के रास्ते बनने से पहले ऐसा काम चुनिए जो घर का आर्थिक दबाव कम कर सके। उसके बाद अपने सपनों के पीछे भागिए और उसे करियर बनाने की सोचिए।
- हर शौक करियर नहीं होता: हर शौक करियर का रूप नहीं ले सकता। इसलिए सिर्फ पैशन के नाम पर नौकरी छोड़ देना या फिर बिना किसी ठोस स्किल के फ्रीलांसिंग शुरू करना समझदारी नहीं है।
- मानसिक परिपक्वता लाएं: करियर में परिपक्वता तब आती है जब आप समय के साथ अपनी भावनाओं और अपने निर्णयों, दोनों को अच्छी तरह ट्रेन करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें- बच्चे का असली टैलेंट कैसे पहचानें? इन आसान टिप्स से जानें उनकी रुचि और हॉबीज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।