करवा चौथ के दिन व्रत विधि और पूजन मुहूर्त के साथ-साथ इस दिन महिलाओं का साज-श्रृंगार भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। हर साल ये त्योहार आप बहुत ही अनोखे ढंग से मनाती होंगी और इस साल भी आपकी तैयारी होगी। करवाचौथ पर बिंदी और मेहंदी का विशेष महत्व होता है। ये सोलह श्रृंगार में से एक मानी जाती हैं। अगर आप भी करवा चौथ के लुक के लिए अभी तक कोई स्पेशल मेहंदी या बिंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह की डिजाइन्स बना सकती हैं। आप अपनी साड़ी या लहंगे के लुक के हिसाब से भी डिजाइन्स चुन सकती हैं।
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में मराठी गेटअप और मराठी तरीके से त्योराहों को मनाने का ट्रेंड चल निकला है और ऐसे में करवाचौथ के लिए मराठी बिंदी डिजाइन से बेहतर और क्या हो सकती हैं। आप किसी भी तरह की मराठी बिंदी चुन सकती हैं। ये बिंदियां साड़ी के हिसाब से मैचिंग की जा सकती हैं।
अगर आपको मेहंदी का बहुत शौक है और मोर बहुत पसंद है तो आप मोर वाली ये मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन्स में सबसे पहले एक मोर बनाया जाता है और जिस तरह की डिजाइन मोर पंख में बनाई होती है उसी तरह की डिजाइन से पूरा हाथ सजाया जाता है।
इस तरह के डिजाइन्स आप अपने लिए चुन सकती हैं और अगर आपके कोई सुझाव हों तो आप हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं।
चाहे कुछ भी हो जाए इन दोनों रंग की बिंदियों का कॉम्बिनेशन हमेशा हिट रहता है। बड़ी रेड बिंदी और छोटी व्हाइट बिंदी। आप चाहें तो व्हाइट लिक्विड बिंदी के साथ कई तरह के डिजाइन्स भी अपनी रेड बिंदी पर बना सकती हैं। पर रोज़ाना के साज श्रृंगार की तुलना में इसमें थोड़ा यूनीक ट्विस्ट जरूर आएगा।
माधुरी दीक्षित की फोटो देखकर शायद आप सोच रही होंगी कि ये काफी पुराना डिजाइन है, लेकिन यकीन मानिए करवा चौथ पर अगर आप हेवी एम्ब्रॉइडरी वाली साड़ी और गहने पहन रही हैं तो इस तरह की बिंदी आपके माथे पर चांद की तरह दिखेगी।
बीच की मांग निकाल कर कोई हेयर स्टाइल बनाएं और उसमें बंगाली स्टाइल बड़ी बिंदी लगाएं। गोल्डन गहनों के साथ ये बिंदी बहुत अच्छी लगती है। भले ही आपने लाल साड़ी पहनी हो या फिर आपने कोई हल्के रंग की साड़ी पहनी हो ये बिंदी हमेशा हिट रहेगी।
अब आखिर में अगर आपको डिजाइनर बिंदियां पसंद हैं तो इस तरह की स्टिकऑन्स चुन सकती हैं। आजकल कई तरह के डिजाइनर स्टिकऑन्स उपलब्ध हैं जिन्हें आप अपने करवाचौथ के गेटअप से मैच करते हुए ले सकती हैं। पर ध्यान रहे कि इन्हें चुनते समय आप अपने रेगुलर स्टाइल को थोड़ा सा चेंज कर लें। जैसे अगर गोल बिंदी लगाती हैं तो लंबी डिजाइन चुनें।
अगर आप करवाचौथ पर कोई भारी मेहंदी नहीं लगाना चाहती हैं तो आप इस मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। ये बहुत ही आसान है और सिर्फ एक मोर के साथ 5 मिनट में बनने वाली बेस डिजाइन है। इसके आगे आप अपने हाथ को मनपसंद डिजाइन से भर सकती हैं।
अगर आप करवाचौथ स्पेशल मेहंदी लगवाना चाहती हैं तो इस डिजाइन को चुन सकती हैं। इस तरह की कई डिजाइन्स इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। सिर्फ एक महिला छलनी पकड़े हुए देख रही है ये डिजाइन साधारण और बहुत ही ज्यादा आकर्षक है।
करवाचौथ पर जितना महत्व पत्नी का होता है उतना ही पति का भी होता है। ऐसे में अगर आपकी हथेलियों पर दोनों सजेंगे तो कितना अच्छा होगा? आप दोनों पति और पत्नी की मेहंदी डिजाइन्स अपने हाथों में बनवा सकती हैं।
अगर आपको दोनों हाथों में एक जैसी मेहंदी डिजाइन चाहिए और आप मिरर मेहंदी डिजाइन्स चुन सकती हैं। ये बनाने में आसान होती हैं और दिखती काफी आकर्षक हैं।