herzindagi

First date पर सुंदर दिखने के चक्कर में ना करें ये मेकअप मिस्टेक्स

फर्स्ट डेट हर लड़की के लिए खास होती है। इस खास दिन के लिए लड़कियां काफी तैयारी करती हैं और इस दिन सुंदर दिखने के लिए सुबह से ही तैयारी करती हैं। इस सुबह की तैयारी के बावजूद लड़कियां डेट पर सुंदर नहीं लगती हैं। ऐसा मेकअप के दौरान कई सारी गलतियों के कारण होता है। अगर आप भी अपने फर्स्ट डेट पर जाने वाली हैं तो ये मेकअप मिस्टेक्स ना करें।

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 03 Aug 2018, 08:08 IST

फाउंडेशन की कई परतें

Create Image :

चेहरे पर ग्लो लाने और गोरा दिखने के लिए कई लड़कियां फाउंडेशन की कई सारी परतें लगाती हैं। इससे चेहरा खूबसूरत दिखने के बजाय क्रैकी दिखने लगता है। इसलिए फाउंडेशन की कई परतें लगाने के बजाय एक ही परत लगाएं और सादा मेकअप करें। इसके साथ ही कंसीलर के इस्तेमाल को सीमित रखेँ।  

Read More: शादी के दिन सबसे सुंदर दुल्‍हन दिखने के लिए त्वचा और बालों में यूं लाएं चमक

दांतों पर लिपस्टिक

Create Image :

लिपस्टिक हमारी पर्सनेलिटी में अलग इफेक्ट डालती है। लेकिन कई लड़कियां फर्स्ट डेट पर सुंदर दिखने के लिए रेड लिपस्टिक चूज़ करती हैं जो कि सही च्वॉयेस भी है। लेकिन मिस्टेक तब हो जाती है जब लड़कियां रेड लिपस्टिक को भी भर-भर के लगाती हैं। इससे लिपस्टिक होंठों पर फैल जाती है और दांतों पर भी लग जाती हैं। इसलिए डेट पर जाने से पहले आप ऐसा ना करें। 

क्योंकि इससे आपके ब्वॉयफ्रैंड को ये कहने का मौका मिल जाएगा की "लिपस्टिक होंठों के लिए होती है, दांतों के लिए नहीं।" 

इस स्थिति से बचने के लिए एक बार जब आप लिपस्टिक लगा लें, तो एक छोटा पेपर लेकर अपने होंठों को धीरे-धीरे उस पर दबाएं ताकि लिपस्टिक सूख जाए। इसके अलावा एक बार दांतों को भी जरूर देख लें। अगर दांतों पर लिपस्टिक लगी है तो उसे साफ कर लें। 

Read More: लिपस्टिक के पुराने शेड्स से हो गईं हैं बोर तो ट्राय करें ये अनयूजुअल कलर्स

लिपस्टिक और लिपलाइनर का शेड

Create Image :

लिपलाइनर होंठों पर आउटर लाइन बनाने के लिए होती है। इससे लिपस्टिक होंठों से बाहर नहीं निकलती है। साथ ही इससे होंठ भी पूरे आकार में रहते हैं। लेकिन कई बार लड़कियां लिपस्टिक के शेड से अलग शेड का लिपलाइनर लगाती हैं। यह दिखने में अच्छा नहीं लगता है और यह आपके डेट को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आएगा। इसलिए आप अपने लिपलाइनर और लिपस्टिक को मैच करके ही होंठों पर इस्तेमाल करें। 

स्टिकी लिपग्लॉस

Create Image :

लिपलाइनर और लिपस्टिक के बाद लड़कियां होंठों को ग्लोइंग दिखाने के लिए लिपग्लॉस लगाती हैं। लिपग्लॉस से होंठों पर चमक आती है और होंठ शाइन करते हैं। लेकिन कई बार होंठों को अधिक ग्लोइंग दिखाने के लिए लड़कियां स्टिकी लिपग्लॉस का इस्तेमाल करती हैं। यह स्टिकी लिपग्लॉस होंठों को चिपचपा तो दिखाते ही हैं साथ ही वे मेकअप को भी खराब भी कर देते हैं। क्योंकि हल्की हवा में भी कई बार आपके बाल आपके होंठ पर चिपक जाते हैं। इसलिए इन स्टिकी लिपग्लॉस का इस्तेमाल ना करें। इसके बजाए लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को एक्सफोलिएट करें। इससे होंठों में नैचुरल ग्लो आएगा। 

ज्यादा ना करें हेयरस्प्रे का इस्तेमाल

Create Image :

बाल हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इसी को ख्याल में रखते हुए लड़कियां फर्स्ट डेट के लिए तैयार होते वक्त बालों में अत्यधिक स्प्रे का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा वे बालों को सुंदर दिखाने के लिए करती हैं। लेकिन बालों को अधिक सुंदर दिखाने के चक्कर में कई बार लड़कियां ज्यादा हेयरस्प्रे का इस्तेमाल कर लेती हैं। इससे बाल स्टाइलिश दिखने की जगह बिखरे से दिखने लगते हैं। 

साथ ही इससे बाल चिपचिपे और कठोर बन जाते हैं। ऐसे में पार्टनर अगर आपके बालों को सहलाना चाहेंगे तो भी वे नहीं सहला पाएंगे। इससे आपकी डेट रोमांटिक बनने की जगह बोरिंग और मजाकिया बन जाएगी। 

तो फर्स्ट डेट पर जाने से पहले इन गलतियों को दिमाग में रखें और ये गलतियां ना करें।