By Inna Khosla03 Jul 2018, 10:53 IST
अनुष्का शर्मा की शादी और उनके ब्राइडल लुक उनके फैंस को बहुत पसंद आए। अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के दिन ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहना था और लाइट मेकअप किया था। ये लहंगा फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी ने डिज़ाइन किया था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इटली में शादी की और उसके बाद मुम्बई आकर शादी की रिसेप्शन पार्टी भी दी थी। जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री से सभी बड़े स्टार्स मौजूद थे।
अनुष्का शर्मा ने अपनी वेडिंग रिसेप्शन पर डिज़ाइनर ब्राइडल साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने जूड़े वाला हेयरस्टाइल बनाया था जिस पर सफेद फूलों का गजरा लगाया था। अनुष्का शर्मा के इस लुक में सबसे खास था उनका मेकअप। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा के मेकअप करने का सही तरीका दिखाया गया है
अनुष्का शर्मा की तरह ब्राइडल मेकअप चाहिए तो आप सबसे पहले चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल करें। वेडिंग रिसेप्शन ऐसा इवेंट होता है जिसमें आप बहुत सारे लोगों से मिलती हैं ऐसे में आपका मेकअप ज्यादा देर तक टिका रहे इसके लिए बहुत जरुरी है कि आप मेकअप करने से पहले अपने चेहरे पर प्राइमर लगा लें।
अनुष्का शर्मा की आईब्रो थिक और स्ट्रोंग है। ऐसी आईब्रो शेप अगर आपको भी चाहिए तो आप आईब्रो पाउडर से मेकअप करें। पहले आईब्रो को डिफाइन करने के लिए आप कंसीलर लगाएं और फिर फिर आईब्रो पाउडर से शेप बनाएं। आप दार्क सर्कल को छुपाने के लिए भी कंसीलर अपनी आंखों के नीचे लगाएं।
इस वीडियो में आपको कौन सा मेकअप कैसे लगाना है ये सब बताया गया है। आईब्रो मेकअप के बाद आप चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। फाउंडेशन का रंग आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें और इसे चेहरे पर लगाने के सही तरीका क्या है ये आप वीडियो को देखकर सीख सकती हैं।
अनुष्का शर्मा जैसा ब्राइडल मेकअप लुक चाहिए तो आप क्रीम वाला ब्राउन आईशैडो अपनी आंखों पर लगाएं। ये ज्यादा रॉयल लुक देगा और ब्राइडल मेकअप के लिए क्रीम आईशैडो ज्यादा अच्छा रहता है। ये काफी देर तक टिका रहता है।
मेकअप सेट करने के लिए आप सबसे लास्ट में पाउडर को चेहरे पर लगाएं।
अनुष्का की स्किन शाइनी है इसलिए आप चेहरे पर क्रीम हाइलाइटर लगाएं। इससे आपके चेहरे पर अच्छा टेक्सचर आ जाएगा।
अनुष्का शर्मा ने गाल पर लाइट पिंक कलर का ब्लश लगाया था इसलिए आप भी अनुष्का शर्मा जैसा ब्राइडल मेकअप करते समय लाइड पिंक ब्लश का ही इस्तेमाल करें।
मेकअप में काजल सबसे इम्पोर्टेंट होता है। काजल लगाते समय आप कोई गलती ना करें इसलिए आप ये वीडियो भी देख लें। अनुष्का शर्मा जैसा आई मेकअप चाहिए तो आप पहले ब्राउन पेंसिल से आंखों में काजल लगाएं फिर उसके ऊपर आप काले रंग की काजल पेंसिल से आंखों का मेकअप करें।
अनुष्का शर्मा ने न्यूड कलर की लिपस्टिक लगायी है। इस तरह की लिपस्टिक आप भी लगाकर अपने ब्राइडल मेकअप को और भी बढ़िया बना सकती हैं। मांग में सिंदूर भरकर और आप माथे पर टीका लगाकर इस लुक को कम्पलीट कर सकती हैं।
Credits
Producer: Rohit Chavan
Video Editor: Anand Sarpate