By Sunil Kumar16 Dec 2017, 14:49 IST
अपनी glowing skin के लिए आप ना जाने क्या-क्या नहीं करतीं हैं। अपने चेहरे पर निखार लाने के लिए आप रोजान हजारों कैमिकल्स से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करतीं हैं। जो short term तक तो आपको निखार देते हैं लेकिन इसके साथ ही ये आपके चेहरे का natural निखार छीन लेतें हैं। जो आपके चेहरे को बेजान और बदरंग कर देता है। लेकिन अब आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज भी कुछ ऐसी थेरेपी या प्राकृतिक चीजें हैं जो आपके चेहरे के निखार को बनाये रखते हैं। उनमें से एक है बुलबुल चिड़िया का मल। जो आपके चेहरे पर एक क्रीम से भी ज्यादा प्राकृतिक निखार लायेगा।
सुनने में ये बात थोड़ी आपको अटपटी लगेगी लेकिन क्या आपके उपर कभी किसी चिड़िया ने poop की है। शायद हो भी सकता है या नहीं भी। लेकिन अगर यही poop आपके चेहरे को निखारे? शायद इसे सुनकर आप थोड़ी हैरान जरूर होंगीं। लेकिन ये सच है कि आजकल चिड़िया के poop से facial तैयार किया जा रहा है। जो आपके चेहरे को प्रकृतिक रूप से निखारता है। अब आपको चिड़यों के प्रति अपने नजरिये को बदलने की जरूरत है कि वो सिर्फ आपके घर या आपकी बालकॉनी मे चह-चहाने का काम नहीं करतीं बल्कि वो आपकी सुंदरता को निखारने का काम भी करतीं हैं।
Read more: Oily Skin से है परेशान? तो try करें ये 5 moisturiser
भारतीय मान्यताओं के अनुसार अगर आपके उपर कोई चिड़िया अपनी poop कर दे तो उसे शुभ माना जाता है। इसके पीछे अनेक पौराणिक मान्यताएं हैं जैसे घर मे चिड़िया का घोंसला बनाना घर मे खुशियों की शुरुवात मानी जाती है ठीक वैसे ही अगर आपके उपर कोई चिड़िया अपना मल यानिकी poop कर दे तो समझिये आपको खुशियां मिलने वालीं हैं। लेकिन ये सिर्फ मान्यताओं मे ही नहीं है बल्कि अगर आप अपने चेहरे पर चिड़िया के मल से बना फेशियल लगातीं हैं तो ये आपके चेहरे दमकती हुई मुस्कान लाता है।
चिड़ियों मे बुलबुल चिड़िया के poop में ऐसा पाया गया है कि उनका मल हमारे चेहरे को गोरा निखार देने में बेहद ही लाभदायक है। सबसे पहले बुलबुल के poop को सुखाकर उसे कीटाणु मुक्त किया जाता है फिर इसे साईंटिफिक तरीके से facial पाउडर में मिला दिया जाता है। इसी bird poop पाउडर को बर्ड फेशियल कहा जाता है। ये प्राकृतिक रुप से आपकी आपकी त्वाचा को एक glowing look देता है। ये आपके चेहरे से dead skin निकालने में भी काफी helpful होता है।
इस फेशियल की शुरुवात जापान से हुई थी जहां ये एक लंबे समय से चला आ रहा है। ऐसा माना जाता है कि लंबे समय पहले इसे कोरिया ने भी शुरु किया था लेकिन इस फेशियल मे जापानी बुलबुल चिड़िया के poop की आवश्यकता होती है। इसलिए ये सबसे ज्यादा जापान मे popular रहा। वहां पर इस फेशियल के लिए बुलबुल को पाला जाता है ताकि उसके poop से फेशियल से तैयार किया जा सके।
Credits
Producer: Rohit Chavan
Editor: Anand Sarpate