saptahik kanya rashifal 10 to 16 november 2025

Saptahik Rashifal Kanya 10 To 16 November 2025: एक साथ कई काम करने के निर्णय से आएगी परेशानी, कन्या राशि वाली महिलाएं जानें कैसा रहेगा पूरा सप्ताह

जॉब की तलाश कर रहीं महिलाओं को रुककर दोबारा विचार करना होगा, जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है। शुक्रवार और शनिवार को पैरों में भारीपन या झनझनाहट जैसी शिकायत हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-11-07, 16:15 IST

Kanya Saptahik Rashifal: इस हफ्ते के पंचांग में कई अहम घटनाएं शामिल हैं। 10 नवम्बर को बुध वक्री होंगे, 11 को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है, 13 नवम्बर को बुध और मंगल की युति, 15 को उत्पन्ना एकादशी और 16 नवम्बर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे (वृश्चिक संक्रांति)। चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत कर्क राशि से करता हुआ सिंह और फिर कन्या में प्रवेश करेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कन्या राशि का इस सप्ताह का राशिफल?

कन्या राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

कन्या राशि की महिलाएं इस सप्ताह अपने रिश्तों में बातों को दबाकर नहीं रख सकतीं। मंगल-बुध की युति के कारण छोटे विवाद बड़ा रूप ले सकते हैं। विवाहित महिलाएं पार्टनर के व्यवहार में बदलाव महसूस कर सकती हैं, ऐसे में संवाद को सरल बनाकर स्थिति बेहतर की जा सकती है। अविवाहित महिलाएं उत्पन्ना एकादशी के दिन किसी विशेष व्यक्ति से बातचीत शुरू करने का मन बना सकती हैं, लेकिन नीयत और मंशा को समझना ज़रूरी होगा। कोई पुराना रिश्ता अचानक सामने आ सकता है, जिससे निर्णय कठिन बनेंगे।

उपाय: शुक्रवार को घर के मुख्य दरवाज़े के पास केसर और चंदन मिलाकर जल का छिड़काव करें।

5 Myths About Virgo Zodiac Signs | Online Astrology

कन्या राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

कन्या राशि की महिलाओं के लिए करियर में यह सप्ताह योजनाओं को लागू करने से ज़्यादा पुराने काम पूरे करने का है। बुध वक्री और मंगल युति के कारण नई शुरुआत अभी धीमी पड़ सकती है। जॉब की तलाश कर रहीं महिलाओं को रुककर दोबारा विचार करना होगा, जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है। कामकाजी महिलाएं एक ही दिन में बहुत कुछ करने की कोशिश से बचें, नहीं तो परिणाम उलटे हो सकते हैं। व्यापारिक महिलाएं सप्ताहांत में किसी पुराने ग्राहक से दोबारा संपर्क कर सकती हैं, जिससे रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा।

More For You

उपाय: मंगलवार को एक लाल फल हनुमान मंदिर में चढ़ाएं और दोपहर बाद मौन व्रत रखें।

यह भी पढ़ें: करियर में सफलता पाने के लिए कन्या राशि वाले करें ये उपाय

कन्या राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

कन्या राशि की महिलाओं के लिए आर्थिक रूप से यह सप्ताह संयम और समीक्षा का है। बुध और गुरु वक्री होने के चलते निवेश और लोन से जुड़े निर्णयों को फिलहाल टालना ही बेहतर होगा। सप्ताह के मध्य में किसी पुराने उधार की चर्चा हो सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा। महिलाएं जो फैमिली बजट संभालती हैं, उन्हें छोटी-छोटी खरीददारी में कटौती करनी चाहिए। उत्पन्ना एकादशी के दिन किसी धार्मिक कार्य पर खर्च होगा, जो जरूरी रहेगा। ऑनलाइन खरीदारी पर विशेष ध्यान दें, कोई नकली ऑफर आपको भ्रमित कर सकता है।

उपाय: बुधवार को सफेद चावल में केसर मिलाकर पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।

Today's Virgo Horoscope

कन्या राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

कन्या राशि की महिलाओं के लिए इस सप्ताह घुटनों और एड़ियों में जकड़न या सूजन की समस्या हो सकती है, विशेषकर जिनका चलने-फिरने का समय सीमित है। शुक्रवार और शनिवार को पैरों में भारीपन या झनझनाहट जैसी शिकायत हो सकती है। जो महिलाएं घर में लंबे समय तक खड़ी रहती हैं, वे नियमित ब्रेक लें और पैरों को ऊपर करके बैठें। भोजन में नमक की मात्रा नियंत्रित रखें। विटामिन D और कैल्शियम युक्त चीज़ें शामिल करें। 

उपाय: रविवार को किसी बुजुर्ग महिला को कंबल या मौजे दान करें।

यह भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है कन्या, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;