Virgo Horoscope Today, 3 September 2025: आज चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में धनु राशि में और एकादशी तिथि के साथ दोपहर 4:17 बजे तक आयुष्मान योग, उसके बाद सौभाग्य योग में रहेगा। कन्या राशि की महिलाओं के लिए यह दिन व्यस्त रहेगा लेकिन योजनाबद्ध काम सब आसान बना देगा। काम और निजी जीवन के बीच सही तालमेल बनाए रखें, वरना तनाव बढ़ सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कन्या राशि का आज का राशिफल?
आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)
कन्या राशि की महिलाओं को आज कमर के नीचे से लेकर एड़ी तक की नसों में खिंचाव परेशान कर सकता है। ज्यादा देर खड़े रहना या लगातार चलना टालें। अरंडी तेल से सेक करें और चावल-दही दोपहर से पहले लें। योग में सुप्त वज्रासन और बालासन असरदार रहेगा। बैठने के दौरान पैर मोड़कर न बैठें। सोते समय एक पैर के नीचे तकिया रखें। एक बार में लंबी वॉक की बजाय छोटी वॉक 3-4 बार करें।
आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)
कन्या राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खुद के लिए समय निकालने का है। आप किसी रिलेशनशिप में हैं या नहीं-आज आप अकेले रहना चाहेंगी। न तो बात करने का मन होगा, न ही किसी को समझाने का। अपने भीतर की शांति खोजने की जरूरत महसूस होगी। अविवाहित महिलाएं किसी पुराने वादे या भावनात्मक उलझन को आज एक बार फिर सोचेंगी, लेकिन बिना किसी फैसले के। कन्या राशि की महिलाएं आज ना किसी को ढूंढेंगी, ना किसी से बचेंगी-बस खुद में रहना चुनेंगी।
आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)
कन्या राशि की महिलाओं को आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की गैरमौजूदगी में उनकी जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। कन्या राशि की महिलाएं स्वाभाविक रूप से अनुशासनप्रिय होती हैं, और आज उसी गुण से टीम को संभालेंगी। व्यापार में कोई अनुभवी व्यक्ति आज सलाह देगा, जिसे नजरअंदाज करना भविष्य में पछतावा बन सकता है। छात्राएं आज पुराने सालों के पेपर या मॉडल टेस्ट से अभ्यास करेंगी। दिन आपको बड़ी कुर्सी की झलक देगा – आपने जो बोया है, आज उसका पहला अंकुर फूटेगा।
आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)
कन्या राशि की महिलाएं आज किसी बड़े सौदे या मीटिंग में आर्थिक सफलता पाएंगी। बिजनेस प्रेजेंटेशन या नए क्लाइंट से बातचीत में आपकी बात मानी जाएगी और फायदा भी मिलेगा। दिन का दूसरा हिस्सा पॉलिसी अपडेट या बैंकिंग पेपर्स निपटाने में जाएगा। कन्या राशि की महिलाएं समझेंगी कि दस्तावेज़ी काम समय पर पूरा करना भी आर्थिक सुरक्षा के लिए ज़रूरी है। यह दिन आपको संतोष और आने वाले समय में और मजबूती के संकेत देगा।
आज कन्या राशि के उपाय (Virgo Remedies Today)
आज कन्या राशि की महिलाएं गणपति मंदिर में दूर्वा और मोदक अर्पित करें और 21 बार गणपति मंत्र का जाप करें। लकी रंग हरा रहेगा जो स्थिरता देगा। लकी नंबर रहेगा 7, कार्यों में सफलता सुनिश्चित करेगा।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों