आज चंद्रमा सुबह 10:11 बजे तक वृषभ राशि में कृत्तिका नक्षत्र में रहेगा और फिर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। सप्तमी तिथि पूरे दिन आपको सोच-समझकर निर्णय लेने का संदेश दे रही है। सुबह 10:33 बजे तक हर्षण योग का असर रहेगा और उसके बाद वज्र योग सक्रिय होगा, जिससे अचानक हालात पलट सकते हैं और आपकी योजनाओं में बदलाव आ सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कन्या राशि का आज का राशिफल?
कन्या राशि की महिलाएं आज कामकाज में नई उलझनें महसूस करेंगी। सुबह दफ्तर पहुंचते ही किसी अधूरे काम की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। आपके सहकर्मी आप पर निर्भर रहेंगे लेकिन निर्णय आपको ही लेना होगा। दोपहर बाद कोई जरूरी रिपोर्ट या प्रेजेंटेशन अचानक मांग ली जाएगी जिससे तनाव बढ़ सकता है। व्यापारी महिलाएं आज किसी डील पर अटक सकती हैं क्योंकि शर्तें आपके हिसाब से नहीं होंगी। दिन आपको यह सिखाएगा कि दबाव में भी अपनी प्राथमिकताएं तय करना जरूरी है।
कन्या राशि की महिलाएं आज रिश्तों में ठंडापन महसूस करेंगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बातचीत कम हो सकती है और यह दूरी आपको खटक सकती है। शादीशुदा महिलाएं जीवनसाथी से जुड़ी किसी पुरानी आदत से परेशान होंगी और इस वजह से माहौल बोझिल लगेगा। अविवाहित महिलाएं आज किसी पुराने दोस्त से अचानक जुड़ेंगी लेकिन बातों में वह गर्मजोशी नहीं मिलेगी जिसकी उम्मीद थी। आपको यह समझना होगा कि हर रिश्ता अपने समय पर ही परखा जाये और आज वही समय है।
यह विडियो भी देखें
सुबह का समय पैसों से जुड़ी खबर के लिए शुभ रहेगा और शाम तक आपकी जेब थोड़ी भारी हो सकती है। किसी रिश्तेदार से जुड़ा कोई लेन-देन साफ हो जाएगा। व्यापारी महिलाएं आज अपने किसी अटके हुए भुगतान को निकाल पाने में सफल होंगी। हालांकि अचानक आए छोटे खर्च आपको परेशान करेंगे लेकिन कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
कन्या राशि की महिलाऐं आज पेट और पाचन से जुड़ी समस्या महसूस कर सकती हैं। सुबह का नाश्ता छोड़ने से दिनभर भारीपन और गैस की दिक्कत हो सकती है। मसालेदार खाना लेने से ज्यादा खटास बढ़ेगी, इसलिए आज छाछ या मट्ठा पीना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दोपहर के बाद एसिडिटी का असर बढ़ सकता है, ऐसे में छोटी-छोटी मात्रा में खाना खाएं और बीच-बीच में सौंफ चबाना राहत देगा। शाम को ज्यादा देर भूखे रहने से सिर दर्द भी हो सकता है।
आज कन्या राशि की महिलाएं मंदिर में पीले फूल चढ़ाएं और मां लक्ष्मी के नाम का दीया जलाएं। इससे पुराने निवेश का लाभ और स्थायी होगा और पैसों से जुड़ी रुकावटें कम होंगी। आज का लकी रंग नारंगी रहेगा और लकी नंबर रहेगा 3।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।