
Vrishabh Saotahik Rashifal: इस सप्ताह ग्रहों की चाल तेज़ है। 10 नवम्बर को बुध वक्री, 11 नवम्बर को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी और गुरु वक्री, 13 नवम्बर को बुध-मंगल युति, 15 नवम्बर को उत्पन्ना एकादशी, और 16 नवम्बर को सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश (वृश्चिक संक्रांति), ये सभी घटनाएं आपकी योजनाओं को गति या विराम दे सकती हैं। चंद्र गोचर कर्क से कन्या तक रहेगा, जिससे भावनाओं, निर्णयों और संबंधों पर प्रभाव पड़ेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का इस सप्ताह का राशिफल?
वृषभ राशि की महिलाएं रिश्तों को लेकर इस हफ्ते व्यस्त रहेंगी। मंगल-बुध की युति 13 नवम्बर को रिश्तों में टकराव का कारण बन सकती है, विशेषकर उन विवाहित महिलाओं के लिए जो अपने पार्टनर से समय की अपेक्षा रखती हैं। जन्माष्टमी के दिन अपने जीवनसाथी के साथ थोड़ा धार्मिक समय बिताने से रिश्ते सहज होंगे। अविवाहित महिलाओं को उत्पन्ना एकादशी के आसपास नए संपर्क का मौका मिल सकता है, लेकिन जल्दबाज़ी नुकसान पहुंचा सकती है। परिवार के साथ संवाद बनाकर चलना ज़रूरी रहेगा।
उपाय: बुधवार को केले के पेड़ के पास दीपक जलाएं और विष्णु मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि की महिलाएं इस सप्ताह काम को लेकर दुविधा महसूस कर सकती हैं। बुध और गुरु दोनों वक्री होने से संचार और निर्णयों में धीमापन आ सकता है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो मैनेजमेंट या अकाउंट्स प्रोफाइल में हैं। जॉब तलाशने वाली महिलाओं को इंटरव्यू में देरी हो सकती है। शुक्रवार को चंद्रमा कन्या में आने के बाद स्थितियां स्पष्ट होंगी। व्यवसायी महिलाएं अपने कस्टमर्स से फीडबैक जरूर लें, इसमें नए अवसर छिपे हैं। संडे को कोई पुराना संपर्क फिर से आपके साथ काम करना चाहेगा।
उपाय: शनिवार को काले तिल जल में बहाएं और शनिदेव को प्रणाम करें।
यह भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है वृष, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव
वृषभ राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह खर्च और योजना का मिश्रण है। गुरु के वक्री होते ही निवेशों की स्थिरता डगमगा सकती है, इसलिए नए निवेश से बचें। उत्पन्ना एकादशी पर धार्मिक कार्यों या दान में धन खर्च होगा, लेकिन इसका मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा। घरेलू महिलाओं को इस हफ्ते परिवार की ओर से कोई आर्थिक ज़िम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। शुक्रवार को पार्टनर से पैसों को लेकर मतभेद हो सकते हैं — संवाद से सुलझाएं। संडे तक स्थिति सहज हो जाएगी।
उपाय: शुक्रवार को धन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें और चांदी का सिक्का तिजोरी में रखें।
![]()
वृषभ राशि की महिलाओं को इस सप्ताह पीठ और रीड की हड्डी से जुड़ी परेशानी हो सकती है, विशेषकर जो महिलाएं लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठती हैं। बुध और मंगल की युति से शारीरिक थकावट और मांसपेशियों में जकड़न बढ़ सकती है। मसाज थेरेपी या गर्म पानी से सिकाई लाभदायक होगी। शनिवार को कन्या में चंद्र गोचर के बाद माइग्रेन या चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, इसलिए स्क्रीन टाइम कम करें।
उपाय: रविवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
यह भी पढ़ें: वृषभ राशि की महिलाएं अपनी शादी में पहनें इस रंग का जोड़ा
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।