vrishabh masik rashifal november 2025

Vrishabh Rashifal November 2025: धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुची, लेकिन काम में आ सकती हैं रुकावटें; जानें कैसा रहेगा वृषभ राशि का ये महीना

वृषभ राशि के लोगों के लिए नवंबर 2025 का महीना मिला-जुला रहने वाला है जहां धैर्य और संयम रखना बहुत ज़रूरी होगा। करियर के मामलों में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है, वहीं आय के नए रास्ते भी खुलेंगे। हालांकि, आपको निवेश और फिजूलखर्ची के मामलों में सतर्क रहना चाहिए और उधार देने से बचना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-10-28, 16:28 IST

Vrishabh Masik Rashifal: मार्गशीर्ष मास की शुरुआत 6 नवम्बर से होते ही वृषभ राशि की महिलाओं के जीवन में धार्मिक प्रवृत्ति तो बढ़ेगी, लेकिन 10 और 11 नवम्बर को ग्रहों के वक्री होने से सोचने का तरीका, फैसलों की दिशा और रिश्तों की समझ में रुकावट आने वाली है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का नवम्बर माह काराशिफल?

वृषभ राशि का मासिक प्रेम राशिफल (Taurus Monthly Love Horoscope)

वृषभ राशि की महिलाएं नवंबर में रिश्तों को लेकर अधिक विचारशील होंगी, लेकिन यह सोच कई बार उलझन भी पैदा कर सकती है। विवाहित महिलाएं, खासकर जो अपने ससुराल में जिम्मेदारी निभा रही हैं, उन्हें अनदेखा किया जाना खल सकता है। 10 नवंबर के बाद संवाद में कड़वाहट या दूरी आ सकती है। बच्चों से जुड़ी चिंताओं में पति से सहयोग की कमी महसूस होगी। अविवाहित महिलाएं किसी पुराने मित्र के साथ बातचीत शुरू कर सकती हैं, लेकिन गुरु के वक्री होने से सच्चाई और भ्रम में फर्क कर पाना मुश्किल रहेगा।

उपाय: सोमवार को चावल और दूध का दान करें, शिवलिंग पर बिल्वपत्र अर्पित करें।

2024 Tarot-scopes for all zodiac signs with the Wellness Foundry: What  message do the cards have for you..?

वृषभ राशि का मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope)

वृषभ राशि की महिलाएं इस महीने करियर में सतर्क कदम रखें। मार्गशीर्ष मास में आपके अंदर नए काम शुरू करने की प्रवृत्ति जागेगी, लेकिन 10 और 11 नवंबर को ग्रहों की चाल उलझा सकती है। नौकरी तलाश रही महिलाएं जिस जॉब को लेकर आश्वस्त थीं, वहां से उत्तर देर से या नकारात्मक मिल सकता है। नौकरीपेशा महिलाएं विशेषकर जो बैंकिंग, मीडिया या शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं, उन्हें सहकर्मियों से मिली सलाह से उलझन हो सकती है। बिजनेस महिलाएं निवेश या साझेदारी को इस महीने टालें, दस्तावेजों में भ्रम की संभावना है।

उपाय: बुधवार को गौशाला में हरा चारा और मूंग दाल दान करें।

यह भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है वृष, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

वृषभ राशि का मासिक आर्थिक राशिफल (Taurus Monthly Money Horoscope)

वृषभ राशि की महिलाएं नवंबर में खर्चों की अनदेखी न करें। कुछ पुराने लेन-देन फिर से सामने आ सकते हैं, जिन्हें आपने भुला दिया था। 10 नवंबर के बाद बैंक संबंधी कामों में देरी या तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। यात्रा या परिवार के आयोजनों पर अनियोजित खर्च हो सकता है। अगर आप किसी नए वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीददारी सोच रही हैं तो इसे दिसंबर तक टालें। गुरु वक्री होने से बचत की गति धीमी होगी और बड़े निवेश फिलहाल नुकसान दे सकते हैं।

उपाय: शुक्रवार को कन्याओं को खीर या सफेद मिठाई खिलाएं।

Taurus Zodiac Sign: Traits, Dates, Symbolism, & Compatibility – GIVA

वृषभ राशि का मासिक स्वास्थ्य राशिफल (Taurus Monthly Health Horoscope)

वृषभ राशि की महिलाएं नवंबर में गर्दन, कंधे और गले से जुड़ी तकलीफों से जूझ सकती हैं। ठंड की शुरुआत में संक्रमण या एलर्जी उभर सकती है, खासकर उन महिलाओं में जो नियमित ऑफिस जाती हैं। 11 नवंबर के बाद गुरु की स्थिति आपके मेटाबॉलिज्म पर असर डाल सकती है, जिससे वज़न में असंतुलन या पाचन में परेशानी हो सकती है। गरिष्ठ भोजन और बासी चीज़ों से परहेज़ करें। तुलसी के पत्ते, अदरक और सौंफ का नियमित सेवन लाभकारी रहेगा। 

उपाय: हर गुरुवार पीले वस्त्र पहनें और केले के पेड़ को जल दें।

यह भी पढ़ें: वृषभ राशि की महिलाएं अपनी शादी में पहनें इस रंग का जोड़ा

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;