Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 20 october 2025: आज का राशिफल पढ़ें और जानें कि दिवाली के दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए कौन से मौके रहेंगे खास?

वृषभ राशिफल 20 अक्टूबर 2025: दिवाली के दिन वृषभ राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों में नए मौके, करियर में संभावनाएं और आर्थिक फैसलों में सावधानी ज़रूरी रहेगी। जानें आज का लव, करियर, धन और सेहत का राशिफल।
Astrozindgi
Updated:- 2025-10-20, 06:10 IST

Taurus Horoscope Today, 20 October 2025: दिवाली के दिन सिर्फ दीयों की रौशनी नहीं, घर-परिवार और रिश्तों की चमक भी सबसे अहम होती है। वृषभ राशि की महिलाओं के लिए यह दिन खुशियों से भरा रह सकता है, लेकिन साथ ही कुछ जिम्मेदारियों और आपसी तालमेल की परीक्षा भी लेगा। आज रिश्तों, खर्च और सेहत से जुड़ी कुछ अहम बातें ध्यान देने लायक हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?

आज वृषभ राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज घर की सजावट, रिश्तेदारों की आवाजाही और पकवानों के बीच खुद को परिवार में सबसे व्यस्त पाएंगी। विवाहित महिलाओं के लिए यह दिन ससुराल पक्ष के साथ मेलजोल का समय है, लेकिन एक पुराने मुद्दे पर तनाव भी बन सकता है। संयम से काम लें। अविवाहित महिलाओं को कोई परिचित परिवार वाले के माध्यम से शुभ प्रस्ताव मिल सकता है, लेकिन जवाब तुरंत न दें। रिश्तों में भागीदारी की बजाय समझदारी ज़रूरी है।

उपाय: सुबह की पूजा में चांदी का सिक्का रखें और उसे शाम को पर्स में रखें।

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

Taurus women

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज भले ही ऑफिस बंद हो, लेकिन भविष्य की योजना बनाना आपके करियर के लिए फायदेमंद रहेगा। जो महिलाएं नौकरी की तलाश में हैं, वे आने वाले सप्ताह के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स और अप्लिकेशन अपडेट करें। जो महिलाएं पहले से कार्यरत हैं, उन्हें किसी सहकर्मी या बॉस से दिवाली की शुभकामनाओं के साथ भविष्य की चर्चा का मौका मिल सकता है। व्यवसाय में छूट या ऑफर्स से आज ऑनलाइन सेल्स में उम्मीद से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं।

उपाय: अपने कार्यस्थल की तस्वीर या डॉक्यूमेंट पर हल्दी का तिलक लगाएं।

आज वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज खर्च में थोड़ी असहजता महसूस कर सकती हैं, खासकर उपहार और मेहमानों की आवभगत में। हालांकि कुछ पुराने निवेशों से मिलने वाला लाभ आज के खर्च को थोड़ा संतुलित कर सकता है। किसी बड़ी खरीदारी से पहले जीवनसाथी या घर के वरिष्ठ की राय जरूर लें। दिवाली के नाम पर फिजूलखर्ची से बचें, खासकर क्रेडिट कार्ड या उधार से शॉपिंग करने से।

उपाय: लक्ष्मी पूजन में एक सिक्का गंगाजल से धोकर गुलाबी कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।

आज वृषभ राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज दिनभर के कामकाज, मिठाइयों का सेवन और रात्रि जागरण के चलते शरीर में सूजन या भारीपन महसूस कर सकती हैं। आज विशेषकर हाथों में अकड़न या उंगलियों में जकड़न की समस्या सामने आ सकती है, खासकर जो महिलाएं लगातार पकवान बना रही हैं या साफ-सफाई में लगी रही हैं। चॉकलेट या बर्फी ज्यादा खाने से मुंह के छाले भी हो सकते हैं।

उपाय: दिन में दो बार गुनगुने पानी से हाथों को सेंकें और रात को तिल के तेल से उंगलियों पर हल्की मालिश करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;