Taurus daily horoscope women

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 18 November 2025: शुक्र का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश वृषभ महिलाओं के जीवन में क्या लाएगा बदलाव? पढ़ें आज का राशिफल

18 नवंबर 2025 का वृषभ राशिफल: जानें शुक्र के विशाखा नक्षत्र में प्रवेश और मासिक शिवरात्रि का वृषभ महिलाओं के प्रेम, करियर, धन और स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Astrozindagi
Updated:- 2025-11-18, 05:40 IST

Taurus Horoscope Today, 18 November 2025: आज मासिक शिवरात्रि के साथ-साथ शुक्र का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश और चंद्रमा तुला राशि में हैं। ये तीनों स्थितियां वृषभ राशि की महिलाओं के जीवन में संयम, पुनर्मूल्यांकन और संतुलित व्यवहार की आवश्यकता को सामने लाती हैं। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है वृषभ राशि का आज का राशिफल?

आज वृषभ राशि का प्रेम राशिफल (Taurus Love Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज संबंधों को लेकर कुछ पुराने मुद्दों पर ध्यान देंगी। मासिक शिवरात्रि का दिन आपको माफ़ करने या क्षमा मांगने का सही मौका दे सकता है। विवाहित महिलाएं जीवनसाथी से बातचीत में कड़वाहट से बचें, खासकर पुराने विवादों को न दोहराएं। अविवाहित महिलाएं किसी पुराने परिचित से अनपेक्षित संवाद का अनुभव कर सकती हैं, लेकिन जल्द निर्णय न लें। पारिवारिक सदस्य का मूड बदल सकता है, धैर्य से बात बन सकती है।

उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें और शिवलिंग पर शुद्ध जल के साथ सफेद फूल चढ़ाएं।

आज वृषभ राशि का करियर राशिफल (Taurus Career Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज कार्यस्थल पर काम की गति धीमी महसूस कर सकती हैं। शुक्र के विशाखा में प्रवेश से कुछ महिलाएं अपने लक्ष्यों पर पुनर्विचार करेंगी। नौकरी ढूंढ रहीं महिलाएं किसी पुराने संपर्क को फिर से जोड़ने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा महिलाएं सहकर्मियों से मतभेद में न पड़ें, आज चुप रहना बेहतर होगा। व्यापारी महिलाएं किसी पुराने क्लाइंट या पार्टनर से टकराव से बचें, आज समझदारी लाभदायक रहेगी।

उपाय: श्री गणेश को दूर्वा अर्पित करें और "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का 21 बार जाप करें।

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

Taurus women

आज वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल (Taurus Money Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाएं आज फिजूलखर्ची से खुद को रोकने में थोड़ी मुश्किल महसूस करेंगी। चंद्रमा के तुला राशि में होने से खर्च के निर्णय अनियोजित हो सकते हैं। कुछ महिलाएं किसी ऑनलाइन खरीद पर पछता सकती हैं। निवेश का कोई प्रस्ताव आए तो कागज़ी कार्यवाही अच्छी तरह पढ़ें। घर के किसी सदस्य की सलाह पैसों से जुड़ी स्थिति में लाभदायक होगी। पुराने किसी भुगतान या उधारी की बात फिर से सामने आ सकती है।

उपाय: शुक्रवार को सफेद मिठाई का दान करें और लक्ष्मी माँ की पूजा में गुलाब अर्पित करें।

आज वृषभ राशि की सेहत (Taurus Health Horoscope Today)

वृषभ राशि की महिलाओं को आज कमर और पीठ से जुड़ी असहजता या जकड़न महसूस हो सकती है। ज्यादा देर बैठकर काम करना या गलत मुद्रा में सोना परेशानी बढ़ा सकता है। सुबह हल्का वॉक करना और काम के बीच स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। भोजन में अत्यधिक तली चीज़ें, रिफाइंड शुगर या ठंडा पानी पीना पीठ दर्द बढ़ा सकता है। कैल्शियम युक्त चीज़ें जैसे दूध, पनीर लें।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और जल में थोड़ा दूध मिलाकर पीपल को अर्पित करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;