Sagittarius Weekly Horoscope: इस सप्ताह 20 अक्टूबर की दिवाली धनु राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों में अचानक तनाव और अनचाही चर्चाओं का कारण बन सकती है। 22 अक्टूबर की गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पर घर में आयोजन संबंधी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। 23 अक्टूबर का भाई दूज पारिवारिक कनेक्शन मजबूत कर सकता है। 24 अक्टूबर को बुध का वृश्चिक राशि में गोचर छिपी बातों को सतह पर लाकर आपके निर्णयों को प्रभावित करेगा। 25 अक्टूबर की चंद्र-बुध-मंगल की युति झुंझलाहट और वाद-विवाद बढ़ा सकती है। 26 अक्टूबर को चंद्रमा का धनु राशि में प्रवेश आत्मविश्लेषण का समय होगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का इस सप्ताह का राशिफल?
धनु राशि की महिलाएं इस सप्ताह संबंधों को लेकर थोड़ा उलझन में रहेंगी। दिवाली की तैयारी के बीच पार्टनर से मतभेद उभर सकते हैं। वृश्चिक राशि में बुध का गोचर व्यक्तिगत बातों को लेकर संवाद में खिंचाव ला सकता है। चंद्र-बुध-मंगल की युति के कारण बहनों या ससुराल पक्ष से कहासुनी की स्थिति भी बन सकती है। सिंगल महिलाओं के लिए भाई दूज के आस-पास पुराने रिश्ते या परिचय से फिर से संपर्क होने की संभावना बन रही है।
उपाय: शनिवार को शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
इसे भी पढ़ें- Sagittarius Horoscope 2025: धनु राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें विस्तार से
धनु राशि की महिलाओं के लिए वृश्चिक राशि में बुध का गोचर कुछ अप्रत्याशित ऑफर या मीटिंग ला सकता है। कामकाज में पिछली गलती उजागर हो सकती है। दिवाली और अन्नकूट के समय काम में रुकावट या डेडलाइन का दबाव बढ़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहीं महिलाएं फिलहाल धैर्य रखें, सही मौका चंद्रमा के धनु में आने के बाद ही दिखेगा। बिजनेस महिलाओं को चंद्र-बुध-मंगल की युति से क्लाइंट के साथ व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत होगी।
उपाय: गुरुवार को पीले चावल चढ़ाकर केले के पेड़ की पूजा करें।
धनु राशि की महिलाओं के लिए दिवाली और अन्नकूट पर खर्चों की लंबी लिस्ट परेशानी का कारण बन सकती है। वृश्चिक राशि में बुध का गोचर निवेश और शेयर बाजार में सोच-समझकर ही कोई कदम उठाने का संकेत दे रहा है। भाई दूज पर भाई या पिता से कुछ आर्थिक सहयोग या सलाह मिल सकती है। चंद्र-बुध-मंगल की युति आर्थिक लेनदेन में विवाद या गलती का संकेत देती है। चंद्रमा का धनु में प्रवेश से अगले हफ्ते आर्थिक राहत मिल सकती है।
उपाय: शुक्रवार को लक्ष्मी माता को चांदी का सिक्का चढ़ाकर गुलाब अर्पित करें।
धनु राशि की महिलाओं को इस सप्ताह त्वचा में खुजली, सूजन या घाव ठीक न होने जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वृश्चिक राशि में बुध का गोचर नींद की कमी और बिन बात के सिरदर्द की आशंका भी दिखाता है। दिवाली के भारी खानपान से आंतों पर असर पड़ सकता है। चंद्र-बुध-मंगल की युति पाचन को प्रभावित कर सकती है और एसिडिटी जैसी शिकायतें दे सकती है।
उपाय: नीम की पांच कोमल पत्तियों को पानी में उबालकर पिएं।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।