image

Saptahik Rashifal Meen 24-30 November 2025: जानें सप्ताहांत में चंद्रमा के अपनी राशि में आगमन से कैसे बढ़ेगा आत्मविश्वास और स्पष्टता?

मीन राश‍ि की मह‍िलाओं के ल‍िए ये हफ्ता आत्मनिरीक्षण, संबंधों की समीक्षा और मानसिक संतुलन बनाए रखने का है। सप्ताह की शुरुआत चंद्रमा के नवम और दशम भाव में गोचर से होगी, जिससे करियर और सामाजिक सम्मान से जुड़े मुद्दों पर ध्यान रहेगा। 25 और 26 नवंबर को बुध-शुक्र युद्ध और सूर्य-चंद्र व्यतिपात के कारण संचार में भ्रम हो सकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं क‍ि ये पूरा हफ्ता आपका कैसा रहेगा। 
Editorial
Updated:- 2025-11-21, 16:02 IST

Pisces Weekly Horoscope: मीन राशि की महिलाओं के लिए ये सप्ताह आत्मनिरीक्षण, संबंधों की समीक्षा और मानसिक संतुलन बनाए रखने का है। सप्ताह की शुरुआत चंद्रमा के नवम और दशम भाव में गोचर से होगी, जिससे करियर और सामाजिक सम्मान से जुड़े मुद्दों पर ध्यान रहेगा। 25 और 26 नवंबर को बुध-शुक्र युद्ध और सूर्य-चंद्र व्यतिपात के कारण संचार में भ्रम हो सकता है।

28 नवंबर की दुर्गाष्टमी आपको आध्यात्मिक रूप से ऊर्जा दे सकती है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का इस सप्ताह का राशिफल?

मीन राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

मीन राशि की महिलाओं के लिए ये सप्ताह रिश्तों में स्पष्टता और भावनात्मक समझ का है। 25-26 को ग्रहों के युद्ध और व्यतिपात योग के कारण कुछ कहे-अनकहे शब्दों को लेकर गलतफहमी संभव है। अविवाहित महिलाओं को किसी पुराने साथी की ओर से संपर्क हो सकता है, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। विवाहित महिलाएं पति के साथ किसी पुराने विवाद को सुलझा सकती हैं। 28 नवंबर को दुर्गाष्टमी पर परिवार में पूजा-पाठ का वातावरण सामूहिक ऊर्जा देगा और आपसी संबंधों में सकारात्मकता लाएगा।

इसे भी पढ़ें: Aaj Ka Meen Rashifal: बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश, मीन राशि के लिए आज क्या है सबसे बड़ी जरूरत

rashifal

उपाय: शुक्रवार को दुर्गा सप्तशती के अर्गला स्तोत्र का पाठ करें और किसी कन्या को मिठाई खिलाएं।

मीन राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा के दशम भाव में गोचर से कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। 25 तारीख को बुध-शुक्र युद्ध और 26 को व्यतिपात के कारण वर्कप्लेस में भ्रम या अनावश्यक बातों में उलझने से कार्य प्रभावित हो सकता है। फोकस बनाए रखना जरूरी होगा, विशेषकर जो महिलाएं मीडिया, डिजाइन या राइटिंग से जुड़ी हैं। 27 से 30 नवंबर के बीच, जैसे ही चंद्रमा आपकी राशि में आएगा, आप अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से लागू करने लगेंगी। सप्ताहांत में नए विचारों की नींव पड़ सकती है।

उपाय: बुधवार को हरे वस्त्र पहनें और 'गणपतये नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।

मीन राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

मीन राशि की महिलाओं के लिए ये सप्ताह आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाने का है। 25 नवंबर के आसपास, निवेश या बड़ी खरीददारी से पहले सलाह जरूर लें क्योंकि बुध-शुक्र युद्ध भ्रम उत्पन्न कर सकता है। 26 तारीख को किसी पूर्व योजना में संशोधन संभव है। धन संबंधित कागजी कार्यवाही में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें। सप्ताहांत में चंद्रमा का आपकी राशि में गोचर नए आय स्रोत की प्रेरणा देगा। धार्मिक गतिविधियों पर किया गया व्यय आत्मसंतोष देगा।

उपाय: गुरुवार को पीली वस्तु का दान करें और श्रीहरि को केले का भोग लगाएं।

इसे भी पढ़ें: Saptahik Rashifal Kumbh 24-30 Novmeber 2025: बुध-शुक्र युद्ध, भावनात्मक संबंधों से जुड़े निर्णयों में रुकावट, किस दिन बड़ा फैसला टालें?

मीन राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

इस सप्ताह मीन राशि की महिलाओं को पैरों और एड़ी से संबंधित तकलीफ रह सकती है। अधिक देर तक खड़े रहना या ऊंची एड़ी की चप्पल पहनने से पैरों में थकान या सूजन हो सकती है। जिनका काम लंबे समय तक चलने-फिरने से जुड़ा है, उन्हें स्पेशल फुट सपोर्ट या आरामदायक फुटवियर अपनाने की जरूरत है। रक्तसंचार में सुधार के लिए हल्का व्यायाम और मालिश लाभदायक होगी। सप्ताहांत में नमक वाले गर्म पानी में पैर डुबोने से राहत मिलेगी।

उपाय: शनिवार को तिल का तेल पैरों में लगाएं और शनि मंत्र 'ऊं शं शनैश्चराय नमः का 21 बार जाप करें।

यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;