Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:51 AM IST

मीन राशि वाले जरूर करें इन मंत्रों का जाप, शनि की साढ़ेसाती से मिल सकता है छुटकारा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अभी वर्तमान में मीन राशि के जातकों पर शनि का साढ़साती का पहला चरण चल रहा है। जिससे बचने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना जरूरी है। 
Updated:- 2024-04-23, 16:02 IST
Pisces Zodiac recite these mantras to get rid of shani sade sati

(mantras to get rid of shani sade sati) शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। यह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से उसका शुभ और अशुभ परिणाम देते हैं। ज्योतिषियों की मानें, तो साढ़ेसाती के दौरान जातक को कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। उसे शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं। बता दें, वर्तमान समय में मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। वहीं कुंभ राशि पर दूसरा चरण और मकर राशि पर तीसरा चरण चल रहा है। अगर मीन राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से पीड़ित हैं, तो उनकी कुदृष्टि से बचने के लिए कई तरह के उपाय करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि शनि की साढ़साती से बचने के लिए मीन राशि के जातकों को किन मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। 

मीन राशि वाले करें गुरु मंत्र का जाप 

pisceas zodiac traits

यह मंत्र गुरु ग्रह को समर्पित है, जो मीन राशि का स्वामी ग्रह है। इस मंत्र का जाप करने से जातक को ज्ञान, शिक्षा, और आध्यात्मिकता में वृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही, यह मंत्र शनि के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में भी मददगार होता है।

  • ॐ गुरुदे नमः

मीन राशि वाले करें शिव मंत्र का जाप 

यह मंत्र शनि ग्रह को समर्पित है। शनि ग्रह को कर्मफलदाता माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से जातक को अपने कर्मों का फल मिलता है, और शनि की साढ़े साती के दौरान होने वाले कष्टों में कमी आती है।

  • ॐ शनिदेवाय नमः
  • ॐ प्रीं शनिदेवाय नमः

इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि के लोगों के जीवन सुख-समृद्धि लाते हैं ये उपाय

मीन राशि वाले करें श्रीहरि मंत्र का जाप

भगवान विष्णु को रक्षक और पालनहार माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से जातक को भगवान विष्णु की सुरक्षा प्राप्त होती है, और शनि की साढ़े साती के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।

  • ॐ नमो नारायणाय
  • ॐ विष्णु विष्णु

इसे जरूर पढ़ें - मीन राशि वाले जरूर करें ये उपाय, साढ़ेसाती से मिलेगा छुटकारा

मीन राशि वाले करें लक्ष्मी मंत्र का जाप

मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से जातक को धन-दौलत और समृद्धि प्राप्त होती है। साथ ही, यह मंत्र शनि की साढ़े साती के दौरान होने वाली आर्थिक समस्याओं को दूर करने में भी मददगार होता है।

  • ॐ श्रीं लक्ष्मी नमः

इन मंत्रों का जाप कैसे करें? 

 march  horoscope

  • मीन राशि के जातक मंत्रों का जाप करने से पहले एक शांत जगह पर बैठें और उसके बाद जाप करें। 
  • इन मंत्रों का जाप करने से पहले स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। 
  • इन मंत्रों का जाप माला से भी कर सकते हैं। 
  • इन मंत्रों का रोजाना 108 बार जाप कर सकते हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit - Official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।