Pisces Horoscope Today, 4 September 2025: आज चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और मकर राशि में प्रवेश कर चुका है, जहां दिन में 3:22 बजे तक सौभाग्य योग और उसके बाद शोभन योग सक्रिय रहेगा। मीन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन आत्मनिरीक्षण और योजनाओं पर काम करने का समय है। आज अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि कही गई बात का गहरा असर होगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मीन राशि का आज का राशिफल?
आज मीन राशि का प्रेम राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)
मीन राशि की महिलाओं के लिए आज रिश्ते में परिवार की भूमिका अहम रहेगी। कोई ऐसा निर्णय लेना होगा जिसमें परिवार और प्यार, दोनों के बीच संतुलन बनाना होगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो सामने वाला चाहेगा कि आप उसके साथ खड़ी हों, लेकिन घरवालों की बात भी अनदेखी नहीं की जा सकती। अविवाहित महिलाएं आज रिश्ते की मंजूरी या असहमति को लेकर असमंजस में रहेंगी। मीन राशि की महिलाएं आज खुद को बीच में फंसा हुआ पाएंगी।
आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)
मीन राशि की महिलाओं को आज ऑफिस में किसी गलती की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी, भले ही वो सीधे आपकी न हो। मीन राशि की महिलाएं अपने शांत व्यवहार और समाधान देने वाले रवैये से सबका विश्वास फिर से पाएंगी। व्यापारी महिलाओं को आज कोई डैमेज कंट्रोल या ग्राहक सेवा की स्थिति सुधारनी होगी। छात्राएं आज जिस प्रश्न को छोड़ती आ रही थीं, आज उसे पूरे मन से हल करेंगी।
आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)
मीन राशि की महिलाएं आज किसी नए अनुभव से आर्थिक लाभ कमाएंगी। आपका विशिष्ट दृष्टिकोण किसी प्रोजेक्ट में मूल्य जोड़ेगा और उसका इनाम तुरंत मिलेगा। दिन का पहला हिस्सा विचार साझा करने में और दूसरा हिस्सा उन्हें अमल में लाने में बीतेगा। मीन राशि की महिलाएं समझेंगी कि अपनी क्षमताओं को निखारकर आप किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकती हैं।
आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)
मीन राशि की महिलाओं को आज गर्दन से लेकर कान के नीचे तक टिशू में दर्द महसूस हो सकती है। सोते समय साइड में तकिया दबाने या कॉलर से गर्दन को दबाना नुकसान देगा। चावल और दही के साथ कच्चे आम का प्रयोग बंद करें। एक्सरसाइज में गर्दन को गोल घुमाने वाले स्ट्रेच करें। लंबे बालों को ज्यादा कसकर न बांधें, खुले रखें।
इसे जरूर पढ़ें: मीन राशि व्यक्तित्व (Pisces People Personality Traits in Hindi)
आज मीन राशि के उपाय (Pisces Remedies Today)
आज मीन राशि की महिलाएं मंदिर में सफेद मिठाई और चंदन अर्पित करें और "ॐ नमो नारायणाय" का जाप करें। आध्यात्मिक उन्नति और आंतरिक शांति मिलेगी। लकी रंग सफेद रहेगा जो सौम्यता लाएगा। लकी नंबर रहेगा 2, सफलता सुनिश्चित करेगा।
इसे जरूर पढ़ें: मीन साप्ताहिक राशिफल
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों