Mulank 3 Traits: इस एक मूलांक के लोगों को करियर में मिलती है हमेशा सफलता, रहते हैं पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल; क्या आप भी हैं इनमें से एक?

अंक ज्योतिष की मानें तो हर एक मूलांक दूसरे से अलग होता है और एक-दूसरे की कोई न कोई क्वालिटी होती है। किसी भी मूलांक का अपना एक खास महत्व होता है, जो व्यक्ति के स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा को प्रभावित करता है। कुछ लोग स्वभाव से जिद्दी होते हैं, तो कुछ शांत स्वभाव के होते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिनके ऊपर मूलांक का प्रभाव उन्हें जीवन में सफलता दिलाने में भी मदद करता है। ऐसे ही एक मूलांक है 3 जिसके लोगों के लिए यह माना जाता है कि वो इतने ज्यादा दृढ़ निश्चयी होते हैं कि जिस काम को ठान लेते हैं उसे पूरा अवश्य करके दिखाते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है, जो ज्ञान, शिक्षा, सफलता और नेतृत्व का कारक माना जाता है। इसी वजह से मूलांक 3 में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो उन्हें करियर और पढ़ाई में हमेशा आगे रखते हैं। आइए जानते ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानते हैं मूलांक 3 में ऐसा क्या होता है जिसकी वजह से ये पढ़ाई और करियर दोनों में बुलंदियों तक जाते हैं।
मूलांक 3 को करियर में क्यों मिलती है सफलता?

मूलांक 3 के लोगों पर बृहस्पति गुरु का शासन होता है और इसी वजह से इस मूलांक के लोग हमेशा सबसे आगे रहते हैं। ये लोग जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी लेकर आते हैं। ये लोग किसी भी काम को पूरी योजना और अनुशासन के साथ करते हैं, जिससे इन्हें सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। मूलांक 3 के ये लोग जिम्मेदारी उठाने से कभी पीछे नहीं हटते हैं और मैनेजमेंट के साथ लीडरशिप में भी इनकी पकड़ मजबूत होती है। इसी वजह से मूलांक 3 के लोग हमेशा करियर में सफलता हासिल करते हैं और किसी भी मुकाम तक पहुंचते हैं। इस मूलांक के लोगों में कठिन परिस्थितियों में भी सही निर्णय लेने का जज्बा होता है जो इन्हें सबसे आगे बढ़ाता है। इन्हीं गुणों की वजह से ये लोग प्रशासन, शिक्षा, बैंकिंग, मैनेजमेंट, पत्रकारिता और सरकारी नौकरी जैसे क्षेत्रों में सफलता हासिल करते हैं।
यह भी पढ़ें- इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे
पढ़ाई में भी अव्वल रहते हैं मूलांक 3 के लोग

मूलांक 3 के लोगों का झुकाव शुरू से ही पढ़ाई और ज्ञान की ओर होता है। बृहस्पति का प्रभाव इन्हें शिक्षा की तरफ आगे बढ़ने में मदद करता है और बुद्धिमान और जिज्ञासु भी बनाता है। ये लोग हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और इनकी मेमोरी काफी अच्छी होती है जिसकी वजह से ये पढ़ाई में हमेशा आगे रहते हैं। पढ़ाई या इससे जुड़ी कोई भी चीज ये अपनी रुचि से सीखते हैं। पढ़ाई में आगे होने की वजह से ये लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में भी आगे रहते हैं।
यह भी पढ़ें- Mulank-3 : मूलांक 3 वाली लड़कियों में होती हैं ये खूबियां, अपनी बातों से दूसरों को चुटकियों से कर सकती हैं प्रभावित
मूलांक 3 का स्वभाव और पर्सनैलिटी
मूलांक 3 के लोग न केवल बुद्धिमान होते हैं, बल्कि इनकी पर्सनैलिटी भी काफी आकर्षक होती है। ये लोग स्वभाव से आत्मविश्वासी और सकारात्मक होते हैं। इनके स्वभाव की वजह से इन्हें समाज में एक ऊंचा स्थान मिलता है। धर्म में भी इनकी रुचि होती है और ये धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने के साथ समाज के कल्याण के लिए भी काम करते है। इनके व्यवहार की वजह से लोग आसानी से इनसे प्रभावित हो जाते हैं। इनके जीवन में कभी-कभी संघर्ष होता है, लेकिन इन्हें कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। रिश्तों के मामले में भी ये लोग ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं।
मूलांक 3 के लोगों पर गुरु ग्रह की कृपा दृष्टि होने की वजह से ये हमेशा सबसे आगे रहते हैं और करियर में भी सफल होते हैं। अगर आपका मूलांक भी 3 है तो यह आपका स्वभाव भी हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।