image

Aaj Ka Mithun Rashifal 24 August 2025: बोले गए शब्द बदल सकते हैं रिश्ता और करियर, मिथुन राशि वाले जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मिथुन राशि वाले लोगों को आज कोशिश करनी है कि आप अपने बोले गए शब्द पर ध्यान दें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपके रिश्ते और करियर में दिक्कते पैदा हो सकती हैं। ऐसे में आप 24 अगस्त के पूरे दिन की जानकारी लेने के लिए यहां पढ़ें राशिफल के बारे में विस्तार से।
Updated:- 2025-08-24, 05:30 IST

Gemini Horoscope Today, 24 August 2025: मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन ऊर्जा को बढ़ाने वाला होगा। आज चंद्रमा सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। आज प्रतिपदा तिथि सुबह 11:48 बजे तक रहेगी और उसके बाद द्वितीया होगी। शिव योग दोपहर 12:30 बजे तक और फिर सिद्ध योग बनेगा। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मिथुन राशि का आज का राशिफल? मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी बात कहने और सुनने के संतुलन को समझने का है। आप जो महसूस करती हैं, उसे सीधा बोल देने की आदत आज सामने वाले को चुभ सकती है। इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें और जरूरत हो तो थोड़ी नरमी दिखाएं। आज का दिन आपको ये सिखाएगा कि बात का असर सिर्फ शब्दों में नहीं, उसके कहने के तरीके में भी होता है। किसी की बात गलत भी लगे, तो प्रतिक्रिया देने से पहले दो बार सोचें।

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलायें प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगी। यदि आपके पास किराए पर दी गई संपत्ति है तो आज उससे लाभ प्राप्त हो सकता है। कुछ महिलाएँ पुरानी प्रॉपर्टी बेचने की योजना को आगे बढ़ाएँगी और खरीदार से बातचीत सफल होगी। इस तरह के लेन-देन से आपके पास बड़ी राशि आएगी। स्थायी संपत्ति का लाभ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आने वाले समय के लिए धन का नया आधार बनेगा।

2 - 2025-08-22T154549.502

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

प्यार और रिश्तों में मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। छोटी बातों पर बहस या ग़लतफ़हमी हो सकती है, खासकर तब जब आप बिना फिल्टर के कुछ कह बैठें। पार्टनर से किसी पुराने मुद्दे पर बातचीत हो सकती है, लेकिन लहजा नरम रखा तो रिश्ता मजबूत होगा। परिवार के किसी सदस्य से विचारों का टकराव हो सकता है, इसलिए बात कहने से ज़्यादा सुनने पर ज़ोर दें। अविवाहित महिलाएं आज किसी खास शख्स से बातचीत में गहराई महसूस करेंगी लेकिन जल्दी निर्णय लेने की जगह थोड़ा वक्त देना ज़रूरी रहेगा।

यह विडियो भी देखें

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

करियर के मामले में मिथुन राशि की महिलाओं को आज ऑफिस या प्रोफेशनल माहौल में सावधानी से व्यवहार करना होगा। किसी मीटिंग या चर्चा में आपकी बात सही हो सकती है लेकिन उसे कहने का तरीका टीम के माहौल को बिगाड़ सकता है। आज आपको अपने विचार व्यक्त करने से पहले उस समय और स्थान को देखना होगा। सीनियर्स से बात करते वक्त ज्यादा आत्मविश्वास के साथ थोड़ी विनम्रता जोड़ने से बात बनेगी। जो महिलाएं इंटरव्यू या नई जॉब की दिशा में बढ़ रही हैं, उन्हें आज तैयारी पर फोकस करना चाहिए, जल्दबाजी में जवाब देने से बचें।

इसे भी पढ़ें: अगर आपकी राशि है मिथुन, तो शादी के कार्ड में करें इन रंगों का चुनाव

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाएं आज हाथ और उँगलियों में अकड़न या झनझनाहट महसूस कर सकती हैं। कंप्यूटर या मोबाइल का ज़्यादा प्रयोग परेशानी बढ़ा सकता है। उँगली-मालिश और स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। भोजन में अखरोट, बादाम और अंकुरित अनाज लें। जंक फूड और पैकेज्ड स्नैक्स से बचें। योग में ताड़ासन और हथेली स्ट्रेच उपयोगी रहेंगे।

1 - 2025-08-22T154548.372

इसे भी पढ़ें: Gemini Zodiac: मिथुन राशि वालों को नहीं पहनने चाहिए ये रत्न, हो सकता है नुकसान

आज मिथुन राशि के उपाय (Gemini Remedies Today)

आज मिथुन राशि की महिलाएं दिन की शुरुआत में चुपचाप 5 मिनट बैठें और खुद से वादा करें कि आज वे सोच-समझकर बोलेंगी। शुभ रंग हल्का पीला और शुभ अंक 5 रहेगा, जो आपको संतुलन और समझदारी की ऊर्जा देगा और बातचीत में मिठास बनाए रखेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;