Mithun women rashifal 16 October 2025

Aaj Ka Mithun Rashifal 16 october 2025: ग्रहों की चाल से बढ़ सकती हैं निजी और पेशेवर चुनौतियां, पढ़ें आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशिफल 16 अक्टूबर 2025: सिंह राशि में चंद्र-केतु की युति से आज निजी और पेशेवर जीवन में चुनौतियां बढ़ सकती हैं। मिथुन राशि की महिलाओं के लिए रिश्तों, करियर, धन और सेहत पर ग्रहों का प्रभाव जानें। आज के उपाय और दिनभर की खास ज्योतिषीय भविष्यवाणी पढ़ें।
Astrozindagi
Updated:- 2025-10-16, 04:55 IST

Gemini Horoscope Today, 16 October 2025: सिंह राशि में चंद्र-केतु की युति आज मिथुन राशि की महिलाओं के लिए दिन को थोड़ा असमंजस भरा बना सकती है। कोई बात सही होते हुए भी गलत समझी जा सकती है, और जो साफ़ लग रहा हो, उसमें भी दुविधा हो सकती है। रिश्तों से लेकर काम और सेहत तक, हर जगह कुछ रुकावटें रह सकती हैं, लेकिन सूझबूझ और संयम से इसे संभाला जा सकता है। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है मिथुन राशि का आज का राशिफल?

आज मिथुन राशि का प्रेम राशिफल (Gemini Love Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाएं आज रिश्तों में कुछ अनकहे सवालों और जवाबों से उलझ सकती हैं। सिंह राशि में चंद्र-केतु की युति किसी पुराने मुद्दे को फिर से सामने ला सकती है, चाहे वह परिवार से जुड़ा हो या निजी रिश्तों से। सिंगल महिलाएं आज किसी नए संपर्क से प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन सामने वाले की बात को अधूरा न समझें। आज अनुमान लगाना नुकसानदेह रहेगा। रिश्ते में रह रहीं महिलाएं छोटी बातों पर विवाद से बचें, हर बात का जवाब आज देना ज़रूरी नहीं। बातचीत सीमित रखें और कोई भी बात टालना बेहतर होगा।

उपाय: तुलसी के पौधे में सफेद फूल चढ़ाएं और “ॐ केतवे नमः” का जाप करें।

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ दैनिक राशिफल विस्‍तार से पढ़ें 

आज मिथुन राशि का करियर राशिफल (Gemini Career Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाएं आज कार्यस्थल पर असमर्थता या भ्रम जैसा अनुभव कर सकती हैं। सिंह राशि में चंद्र-केतु की युति आज आपकी सोच और शब्दों के बीच टकराव ला सकती है। नौकरी ढूंढ रहीं महिलाएं आज किसी पुराने आवेदन या इंटरव्यू को लेकर निराश हो सकती हैं, लेकिन जवाब देर से भी आ सकता है। नौकरी में लगी महिलाएं आज किसी मीटिंग में बोले गए शब्द बाद में परेशानी खड़ी कर सकते हैं, इसलिए हर बात सोचकर बोलें। बिजनेस कर रहीं महिलाएं आज बड़े फैसले टालें, साझेदारी में विवाद की आशंका है।

उपाय: नारियल पर रोली लगाकर कार्यस्थल पर रखें, काम से जुड़ी उलझनें घटेंगी।

Gemini women

आज मिथुन राशि का आर्थिक राशिफल (Gemini Money Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम रखने वाला है। सिंह में चंद्र-केतु की युति अनावश्यक खर्च और पुराने आर्थिक मसलों को दोबारा सतह पर ला सकती है। किसी पारिवारिक सदस्य की जरूरत या अचानक खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है। उधार लेने-देने से आज बचें और अगर कोई आर्थिक प्रस्ताव मिले, तो उस पर निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लें। निवेश और कागज़ी सौदों को लेकर सतर्कता जरूरी है।

उपाय: एक चांदी का सिक्का लाल कपड़े में लपेटकर अपने पर्स में रखें।

आज मिथुन राशि की सेहत (Gemini Health Horoscope Today)

मिथुन राशि की महिलाएं आज गर्दन, आंखों और गले में खिंचाव या बेचैनी का अनुभव कर सकती हैं। सिंह राशि में चंद्र-केतु की युति मानसिक थकावट को शारीरिक तकलीफ में बदल सकती है। मोबाइल स्क्रीन या लैपटॉप पर लंबे समय तक देखने से सिर दर्द या आंखों में जलन संभव है। भोजन में मूंग की दाल, पका हुआ चावल और फल जैसे केला या सेब फायदेमंद रहेंगे।

इसे जरूर पढ़ें- वृषभ राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व 

उपाय: रात को सोने से पहले एक लौंग जलाएं और उसकी राख को सिरहाने रखें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;