कर्क राशि वाले पहनें ये रत्न, हर क्षेत्र में मिल सकती है सफलता

टैरो कार्ड&nbsp; के हिसाब से राशिचक्र में चौथी राशि कर्क राशि है। वहीं ग्रहों के अशुभ दिशा होने के कारण इस राशि के जातकों को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-08-23, 15:57 IST
kark rashi tarot tips

रत्न शास्त्र के हिसाब से व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याओं के निवारण के लिए कई तरह के रत्नों के बारे में बताया गया है। रत्नों को धारण करने से इसका प्रभाव व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों पर होता है। जिससे व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याएं काफी हद तक ठीक हो जाती है, लेकिन अगर आप रत्न धारण कर रहे हैं, तो बिना किसी जानकार के नहीं पहनना चाहिए। इससे आपको अशुभ प्रभावों का भी सामना करना पड़ सकता है।

आइए इस लेख में टैरो कार्ड एक्सपर्ट पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कर्क राशि के जातकों को कौन से रत्न पहनना चाहिए। जिससे कार्यक्षेत्र में सफलता की प्राप्ति हो सके।  

कर्क राशि के जातक धारण करें मोती 

moti

टैरो कार्ड के हिसाब से कर्क राशि के जातकों को किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के सोमवार (सोमवार मंत्र) या फिर पूर्णिमा तिथि के दिन मोती धारण करना चाहिए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मोती को हमेशा चांदी के किसी धातु में धारण करें। जिस भी दिन आप मोती की अंगूठी धारण कर रहे हैं। उस दिन अंगूठी को गंगाजल से शुद्ध करें और भगवान शिव को अर्पित करें। उसके बाद अपने हाथ की कनिष्ठा यानी कि सबसे छोटी उंगली  में पहनें। 

इसे जरूर पढ़ें - Tarot Tips : ग्रह दोष से मुक्ति के लिए वृषभ राशि वाले जातक करें ये उपाय

मोती धारण करने से आर्थिक स्थिति हो सकती है बेहतर

कर्क राशि के जातकों को अधिक क्रोध नहीं आता है, लेकिन जब ये क्रोधित होते हैं, तो अपना खुद का ही नुकसान कर बैठते हैं। इसलिए कर्क राशि के जातकों को मोती धारण करना चाहिए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मोती कभी खोना नहीं चाहिए। मोती धारण करने से आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है और आपके बिगड़े काम बनने लग जाएंगे। साथ ही मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिल सकता है। 

कुंडली में चंद्र की स्थिति हो सकती है मजबूत 

टैरो कार्ड के अनुसार, चंद्रमा को कर्क राशि का स्वामी कहा जाता है। अगर जिस भी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा (चंद्रदोष उपाय) की स्थिति कमजोर होती है। उसका मन हमेशा विचलित होता रहता है। साथ ही मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ जाता है। इसलिए इस राशि के जातकों को मोती धारण करने की सलाह दी जाती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Tarot Reading 2023: टैरो कार्ड एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानें साल 2023 का राशिफल

कर्क राशि जातक धारण करें माणिक्य रत्न

manikya ratan

कर्क राशि के जातक माणिक्य रत्न जिसे रूबी स्टोन कहा जाता है। इसे भी धारण कर सकते हैं। यह कर्क राशि का बर्थ स्टोन माना जाता है। इसे पहनने से बौद्धिकज क्षमता बढ़ती और मजबूत होती है। इसे धारण करने से व्यक्ति को कभी किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।

 

टैरो कार्ड के हिसाब से कर्क राशि के जातक इन रत्नों को धारण करें। इससे आपके जीवन आ रही परेशानियां दूर हो सकती है और  अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।