
Cancer Horoscope Today, 18 November 2025: आज मासिक शिवरात्रि, शुक्र के विशाखा नक्षत्र में प्रवेश और चंद्रमा के तुला राशि में होने से कर्क राशि की महिलाओं के लिए दिन कुछ पुराने मामलों की ओर ध्यान खींचेगा। रिश्तों, सेहत और धन संबंधी पहलुओं में सावधानी की ज़रूरत रहेगी। कार्यस्थल पर किसी के कहे में आने से बचें। आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi बता रहे हैं क्या कहता है कर्क राशि का आज का राशिफल?
कर्क राशि की महिलाएं आज संबंधों को लेकर कुछ उलझी हुई स्थिति में रह सकती हैं। चंद्रमा तुला में होने से घर के छोटे मामलों पर बहस होने की संभावना है। विवाहित महिलाएं अपने साथी से बातचीत में कटाक्ष या तानों से बचें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। परिवार में महिलाओं से मतभेद से सावधान रहें। अविवाहित महिलाएं किसी पुराने परिचय को लेकर दुविधा में रहेंगी, संभव है कोई पुरानी बातचीत आज फिर से शुरू हो। बातचीत में साफ़गोई अपनाना फायदेमंद रहेगा।
उपाय: जल में केसर डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें।
कर्क राशि की महिलाएं कार्यक्षेत्र में आज दूसरों के विचारों से विचलित हो सकती हैं। शुक्र का विशाखा में प्रवेश आपको गुप्त राजनीति से सचेत कर रहा है। नौकरी की तलाश में लगी महिलाएं किसी पुराने संपर्क से रास्ता खुलता दिखाई देगा, लेकिन जल्दबाज़ी न करें। नौकरीपेशा महिलाएं ऑफिस के बदलाव या टीम के अंदर टकराव से प्रभावित हो सकती हैं। व्यवसायिक महिलाएं साझेदारी में असहमति के संकेत हैं, कोई भी नया कॉन्ट्रैक्ट देखने से पहले दोबारा जांच अवश्य करें।
उपाय: चांदी के बर्तन में जल भरकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
इसे जरूर पढ़ें- कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

कर्क राशि की महिलाएं आज आर्थिक रूप से थोड़ा असहज अनुभव कर सकती हैं। पिछले खर्चों की पुनरावृत्ति और कुछ अनियोजित भुगतान सामने आ सकते हैं। किसी रिश्तेदार से धन लेन-देन की स्थिति बन सकती है, इससे दूर रहना बेहतर होगा। आज निवेश करने से पहले घरेलू ज़रूरतों की प्राथमिकता तय करें। शौक या दिखावे के खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी महिला मित्र से आर्थिक सलाह लेना फायदेमंद हो सकता है। यात्रा से जुड़ा कोई खर्च टल सकता है।
उपाय: सफेद मिठाई शिव मंदिर में दान करें और 11 बेलपत्र चढ़ाएं।
कर्क राशि की महिलाओं को आज गर्दन और नसों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। लंबे समय तक झुककर काम करने या गलत पोश्चर से मांसपेशियों में खिंचाव संभव है। कंप्यूटर पर लंबे समय तक बैठने से पहले स्ट्रेचिंग जरूरी होगी। पानी की मात्रा बढ़ाएं और नमक का सेवन सीमित रखें। भोजन में पालक, तिल और दही को शामिल करें। मसालेदार भोजन से बचें। आज "भुजंगासन" और "शलभासन" जैसी स्ट्रेचिंग कसरतें फायदेमंद रहेंगी।
उपाय: सुबह बेलपत्र पर जल चढ़ाएं और एक लोटा जल शिवलिंग पर अर्पित करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
इसे जरूर पढ़ें- कर्क राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।