image

Weekly Love Horoscope 15th to 21st September 2025: मेष, कर्क और कन्या सहित इन 2 राशियों को प्यार के मामले में मिलेगी सफलता, वहीं इन 2 राशियों के जातकों की होगी अपने एक्स-पार्टनर से मुलाकात... आप भी जानें इस सप्ताह का प्रेम राशिफल

15 से 21 सितंबर 2025 का प्रेम राशिफल: मेष, कर्क और कन्या को मिलेगी प्रेम में सफलता, कुछ राशियों की होगी एक्स-पार्टनर से मुलाकात। जानें उपाय।
Editorial
Updated:- 2025-09-10, 21:06 IST

यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए खास साबित हो सकता है। 15 से 21 सितंबर 2025 के बीच कुछ राशियों को प्यार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों की जिंदगी में पुरानी यादें फिर से लौट सकती हैं। इस सप्ताह जहां मेष, कर्क और कन्या राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में नई शुरुआत और गहराई आने की संभावनाएं हैं, वहीं दो अन्य राशियों के जातकों को अपने एक्स-पार्टनर से अचानक मुलाकात का योग बन रहा है।

अगर आप भी अपने रिश्ते को लेकर असमंजस में हैं या शादी और प्रेम जीवन से जुड़ी उलझनों से जूझ रहे हैं, तो यह साप्ताहिक प्रेम राशिफल आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। जानिए पंडित सौरभ त्रिपाठी से कि आपकी राशि के सितारे इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के बारे में क्या संकेत दे रहे हैं। साथ ही, जानें कुछ खास उपाय जिनसे आपके रिश्तों में मिठास और स्थायित्व आ सकता है।

मेष राशि (Aries):

इस सप्ताह रिश्तों में नयापन आएगा। प्रेमी को समय देने से आपसी भरोसा गहराएगा। दांपत्य जीवन में छोटी-सी गलतफहमी दूर होगी।
उपाय: मंगलवार को हनुमानजी को सिंदूरी चोला चढ़ाएं।

 मेष राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

aries-love-horoscope-july-1751545643816

वृषभ राशि (Taurus):

रोमांटिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर की सलाह से लाभ मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
उपाय: शुक्रवार को विष्णु-लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें।

वृषभ राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

मिथुन राशि (Gemini):

प्रेमी जीवन में पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। यात्रा या डेट प्लान हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से मनोबल बढ़ेगा।
उपाय: हरे कपड़े धारण करें और तुलसी पर जल अर्पित करें।

 मिथुन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

कर्क राशि (Cancer):

संबंधों में भावुकता बढ़ेगी। पार्टनर को समझने का प्रयास करें। शादीशुदा जीवन में मिठास बढ़ेगी।
उपाय: सोमवार को दुग्ध मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करें।

यह विडियो भी देखें

 कर्क राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

cancer-love-horoscope-july-1751545707789

सिंह राशि (Leo):

रिश्तों में अहंकार से बचें। प्रेमी के साथ ईमानदारी रिश्ते को मजबूत करेगी। दांपत्य जीवन में खुशियों का संचार होगा।
उपाय: रविवार को सूर्य को गुड़ मिला जल अर्पित करें।

 सिंह राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

कन्या राशि (Virgo):

प्रेम जीवन में गंभीरता आएगी। किसी विशेष अवसर पर पार्टनर के साथ समय बिताएंगे। विवाहित जातकों को संतान सुख की खुशी मिल सकती है।
उपाय: बुधवार को गौ माता को हरी घास खिलाएं।

 कन्या राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

तुला राशि (Libra):

रिश्तों में निकटता बढ़ेगी। पुराने मनमुटाव दूर होंगे। प्रेम विवाह की संभावना मजबूत होगी।
उपाय: शुक्रवार को सफेद वस्त्र दान करें।

 तुला राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि (Scorpio):

पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। गुप्त प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं। विवाहित जातक यात्रा का आनंद लेंगे।
उपाय: मंगलवार को मंगल ग्रह हेतु गुड़-चना का दान करें।

 वृश्चिक राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

scorpio-love-horoscope-saurabh-tripathi-1751545811211

धनु राशि (Sagittarius):

रिश्तों में उत्साह और प्रेम बना रहेगा। धार्मिक यात्रा या पूजा से दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।
उपाय: पीपल वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं।

 धनु राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

मकर राशि (Capricorn):

इस सप्ताह जीवनसाथी से मनमुटाव की संभावना है। धैर्य से काम लें। प्रेमी जीवन में समझदारी रिश्ते को मजबूत करेगी।
उपाय: शनिवार को काली उड़द का दान करें।

मकर राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius):

रोमांटिक संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। विवाहित जातकों को जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। अविवाहितों को नया रिश्ता मिल सकता है।
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में तिल का तेल चढ़ाएं।

 कुंभ राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

pisces-love-horoscope-july-1751545890690

मीन राशि (Pisces):

पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम विवाह की बात घर में रख सकते हैं। दांपत्य जीवन में सकारात्मकता रहेगी।
उपाय: गुरुवार को पीली वस्तु दान करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;