vahan kharidne ka muhurat july 2025

इस माह कब खरीदें नई स्‍कूटी, कार और बाइक...पंडित जी से जानें जुलाई में वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त

जुलाई 2025 में नई स्कूटी, कार या बाइक खरीदने का शुभ मुहूर्त जानिए। छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं कि किस तिथि और समय पर वाहन खरीदना आपके लिए रहेगा शुभ और सौभाग्यशाली।
Editorial
Updated:- 2025-07-02, 17:16 IST

सहूलियत का कोई भी समान अगर घर आता है, तो पूरे परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल होता है। ऐसे में नए वाहन खरीदने की खुशी तो बेहद खास होती है। वाहन खरीदना केवल एक भौतिक वस्तु प्राप्त करना ही नहीं होता, बल्कि यह कई लोगों के लिए जीवन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और प्रगति का प्रतीक भी होता है। दरअसल, यह माना जाता है कि कोई भी नया वाहन अपने साथ सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा लेकर आ सकता है। इसलिए वाहन खरीदने का दिन, समय और मुहूर्त भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है, जितना कि वाहन का ब्रांड या मॉडल। इसी संदर्भ में हमारी बातचीत छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी से हुई। उन्होंने इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उनके अनुसार, "हम जिस वस्तु से अपनी जीवन की आवश्यकताएं या सुविधा जुड़ी होती है, उसे पहले भगवान को अर्पित करना चाहिए। यह एक आभार प्रकट करने की प्रक्रिया है, और साथ ही ईश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त करने का माध्यम भी।"

पंडित सौरभ त्रिपाठी यह भी कहते हैं कि नया वाहन खरीदने से पहले शुभ दिन और मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उनका मानना है कि यदि आप किसी शुभ तिथि और समय में वाहन खरीदते हैं, तो वह वाहन न केवल तकनीकी रूप से बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी आपको लाभ देता है। यह आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सौभाग्य और सुरक्षा का माध्यम बनता है।

vahan sukh

जुलाई 2025 में कब खरीदें नया वाहन? 

दिनांक दिन शुभ समय  विवरण
07 जुलाई 2025 सोमवार 08:50 AM – 11:30 AM आज के दिन रवि पुष्य योग बन रहा है। आज आप अपनी जरूरत में आने के लिए कोई भी वाहन खरीद सकती हैं। मगर इसका कमर्शियल लाभ के लिए उपयोग न करें। आज कार या मोटर साइकिल खरीदना लाभदायक हो सकता है। 
10 जुलाई 2025 गुरुवार 09:10 AM – 12:15 PM आज गुरु पूर्णिमा का दिन है। बृहस्‍पति को  ज्ञान, धर्म, और शुभता का देवता माना जाता है। आज का पूरा दिन शुभ है। मगर आप यदि वाहन खरीदने की सोच रही हैं, तो 9 बजे के बाद ही वाहन खरीद हैं। इससे पहले इंद्र योग बन रहा है और यह वाहन खरीदने के लिए अच्‍छा नहीं माना गया है। यादि आप इस योग में वाहन खरीदती हैं, तो आपको हानि और दुर्घटना का शिकार होना पड़ सकता है। 
15 जुलाई 2025 मंगलवार 10:00 AM – 12:30 PM 15 जुलाई 2025 को 09:10 AM-12:15 PM तक मंगल केतु योग रहेगा। इसम योग में वाहन खरीदना, ज्योतिष के अनुसार, कुछ राशियों के लिए शुभ हो सकता है, लेकिन कुछ के लिए हानिकारक भी। आपकी राशि कर्क या  वृश्चिक है, तो आपको आज वाहन खरीद लेना चाहिए। यह योग उग्र होता है, इसलिए इस योग में ट्रक, ट्रैक्‍टर, बस या कोई बड़ा और शक्तिशाली वाहन न खरीदें। 
18 जुलाई 2025 शुक्रवार 09:30 AM – 11:45 AM सर्वार्थ सिद्धि योग में वाहन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप अपने कार्यस्‍थल पर जाने के लिए या कार्य जुड़े काम के लिए वाहन खरीद रही हैं, तो यह वाहन आपको सफलता दिला सकता है। 
23 जुलाई 2025 बुधवार 12:35 PM – 04:00 PM 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि है, साथ ही बुधवार भी है। दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से हर्षण योग शुरू होगा, जो वाहन खरीदने के लिए बहुत अच्‍छा है। आज चाहे दोपहिया वाहन खरीदें या चार पहिया। सब शुभ है। 
27 जुलाई 2025 रविवार 12:07 PM – 01:40 PM 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज का दिन है और दोपहर 12:07 पर मघा नक्षत्र लग रहा है, जो वाहन खरीदने के लिए बहुत ही शुभ होता है। आज के दिन अगर आप अपनी पत्‍नी के नाम पर वाहन खरीदना चाहते हैं, तो बहुत शुभ समय है।  
30 जुलाई 2025 बुधवार 09:20 AM – 11:40 AM हस्त और चित्रा नक्षत्र में वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। जुलाई 30 बुधवार को राहु काल दोपहर 12:33 PM से दोपहर 02:11 तक है | बस इतना समय बचा लें और वाहन न खरीदें। 

जुलाई में नया वाहन खरीदने के लिए शुभ योग कौन से हैं?

पंडित सौरभ जी बताते हैं कि जो लोग जुलाई माह में कार, स्‍कूटी, बाइक या कोई अन्‍य वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो कुछ विशेष योग जैसे रवि-पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग आदि में ही वाहन खरीदनें। यह योग वाहन खरीदने के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। वहीं अमावस्या, संक्रांति, ग्रहण, और पंचक जैसे दिनों में वाहन खरीदने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इन दिनों को अशुभ और उथल-पुथल वाला माना जाता है।

new vahan

नोट- पंडित जी कहते हैं, "वाहन खरीदते समय पूजा-पाठ और शुभ संकेतों का पालन करना जरूरी है, ताकि नया वाहन जीवन में समृद्धि और सुरक्षा लेकर आए । कुल मिलाकर, यदि वाहन खरीदने की प्रक्रिया को शुभ तिथि, पूजा और विश्वास के साथ किया जाए, तो यह केवल एक भौतिक संपत्ति नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बन जाता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य धर्म पर आधारित लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;