सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित बेहद खास महीना है। इस दौरान पड़ने वाले सावन सोमवार का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने और भोलेनाथ के प्रिय भोग अर्पित करने से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं। यह दिन भक्तों के लिए अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने और घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली लाने का एक सुनहरा अवसर होता है। अगर आप भी सावन सोमवार पर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहती हैं और अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखना चाहती हैं, तो यह जानना जरूरी है कि उन्हें कौन सी चीजें प्रिय हैं। आइए ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से कुछ ऐसे विशेष भोगों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप सावन सोमवार पर शिव जी को अर्पित कर सकती हैं। कहा जाता है कि सावन सोमवार पर इन चीजों की भोग लगाने से आपके घर में खुशहाली बनी रह सकती है। साथ ही, इससे सभी कष्ट दूर हो सकते हैं।
सावन सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन व्रत रखने और विशेष पूजा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। यहां कुछ ऐसी प्रिय चीजें दी गई हैं जिनका भोग आप सावन सोमवार पर भगवान शिव को लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।
पंचामृत भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है और इसे अभिषेक में भी प्रयोग किया जाता है। पंचामृत बनाने के लिए आपको दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल या शुद्ध जल की जरूरत होती है। इसे आप सावन के सोमवार के अवसर पर भोलेनाथ को अर्पित कर सकती हैं। कहते हैं कि पंचामृत अर्पित करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है। साथ ही, सभी पापों का नाश होता है।
भांग को भगवान शिव का प्रसाद माना जाता है। भांग को पीसकर दूध या ठंडाई में मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है। यह शिव जी को शीतलता प्रदान करती है और भक्तों को मानसिक शांति व तनाव से मुक्ति दिलाती है।
शिवलिंग पर दूध और गंगाजल से अभिषेक करना बहुत शुभ माना जाता है। दूध से अभिषेक करने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और गंगाजल से अभिषेक करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इन्हें भोग के रूप में भी चढ़ाया जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
भगवान शिव को मीठा भी पसंद है। सावन के सोमवार पर आप भोलेनाथ को मिश्री या गुड़ का भोग लगा सकती हैं। इससे घर में धन-धान्य और खुशहाली बनी रहती है। यह जीवन में मिठास और सकारात्मकता लाता है।
इसे भी पढ़ें- Sawan Somwar Rashi Upay: सावन के प्रत्येक सोमवार को राशि अनुसार करें कुछ उपाय, पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि
भगवान शिव को मौसमी फल भी बेहद प्रिय होते हैं। ऐसे में, सावन के सोमवार के मौके पर आप उन्हें बेल, केला, सेब आदि अर्पित कर सकती हैं। इन फलों का भोग लगाने से घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें- सावन सोमवार की व्रत थाली में जरूर शामिल करें ये 2 मिठाइयां, स्वाद ऐसा की बार-बार बनाने का करेगा दिल
दूध और चावल से बनी खीर का भोग शिव जी को बहुत पसंद है। सावन सोमवार पर खीर का भोग लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ भाव के भूखे होते हैं, इसलिए सबसे महत्वपूर्ण आपकी सच्ची श्रद्धा और भक्ति है। ऐसे में, सावन सोमवार पर भगवान शिव को श्रद्धापूर्वक उनके प्रिय चीजों को अर्पित करना फलदाई हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- सावन के पहले सोमवार पर करें शिवलिंग से जुड़ा यह 1 उपाय, चमक सकती है किस्मत
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।