How is the compatibility of virgo

कन्या राशि का अन्य राशियों के साथ कैसा होता है रिश्ता, पंडित जी से जानें

कन्या राशि के लोग यूं तो बहुत ही मेहनती व मिलनसार होते हैं। लेकिन हर राशि के व्यक्ति के साथ इनका अच्छा संबंध नहीं होता है। किसी के साथ इनकी मित्रता होती है तो कुछ इनके शत्रु भी बन जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-08-22, 14:51 IST

यह तो हम सभी जानते हैं कि व्यक्ति की राशि और ग्रह-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव उसके जीवन पर पड़ता है। हालांकि, राशि और ग्रह सिर्फ व्यक्ति के स्वयं के जीवन को ही प्रभावित नहीं करते हैं, बल्कि इसका प्रभाव उनके जीवन के अन्य रिश्तों पर भी देखने को मिलता है। मसलन, अन्य राशि के लोगों से उसका मित्रतापूर्ण व्यवहार बना रहता है या नहीं, यह व्यक्ति की स्वयं की राशि से भी तय होता है।

जहां तक बात कन्या राशि की है तो यह राशि चक्र में छठीं राशि है और यह पृथ्वी तत्व की राशि है। कन्या राशि के स्वामी बुध है, जबकि देवता गणेश जी है। कन्या राशि के लोगों के रिश्तों में एक स्टेबिलिटी देखने को मिलती है। हालांकि, अपने राशि के प्रभाव के कारण इनकी अन्य सभी राशियों से नहीं बनती है। तो चलिए आज इस लेख में पंडित विकास शास्त्री आपको बता रहे हैं कि कन्या राशि के जातकों का अन्य राशि के साथ किस तरह का संबंध होता है- 

वृष व तुला राशि के साथ संबंध

कन्या राशि के जातकों का वृष व तुला राशि के जातक मित्र कारक होते हैं। कन्या राशि के लिए इन राशि के जातकों से मित्रता व व्यापार करना काफी अच्छा रहता है। यूं तो इनके आपसी रिश्ते वैसे भी प्रगाढ़ होते हैं। लेकिन अगर आप अपने संबंधों को और भी अधिक मधुर बनाना चाहते हैं तो आप शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। आप कन्याओं को कुछ मीठा भोजन जैसे चॉकलेट, बरफी आदि अवश्य दें। आप चाहें तो किसी सुहागन स्त्री को श्रृंगार का सामान भी दान कर सकते हैं।

virgo compatibility predictions

इसे जरूर पढ़ें- अगर आपकी कन्या राशि है तो ज्योतिष के अनुसार अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जानें 

मिथुन व कन्या राशि के साथ संबंध

कन्या राशि के जातकों का संबंध मिथुन व कन्या राशि के जातकों के साथ भी अच्छा रहता है। अगर आप उनके साथ व्यापार कर रहे हैं या फिर आप अपने आपसी संबंधों की मधुरता को बढ़ाना चाहते हैं तो ऐसे में आप बुधवार के दिन गाय को हरा साग जैसे बथुआ, मेथी, पालक आदि खिलाएं। इसके अलावा, मूंग की दाल हरे कपड़े में बांधकर दान करें। साथ ही, गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं।

यह विडियो भी देखें

मीन राशि के साथ संबंध

कन्या राशि के जातकों के लिए मीन राशि शत्रु राशि होती है, इसलिए अगर आप उनके साथ किसी तरह का संबंध रखते हैं या फिर व्यापार करते हैं तो आपको बहुत अधिक संभलकर करना चाहिए। अगर आप इनसे शत्रुता कम करके मित्र व्यवहार बनाए रखना चाहते हैं तो आप बृहस्पतिवार के दिन तिल के तेल का चौमुखा दीपक पीपल के वृक्ष के नीचे जलाएं। ध्यान रखें कि आप आटे की मदद से चौमुखा दीपक बनाएं। दीपक जलाते समय आप उस व्यक्ति का नाम भी अवश्य लें। इससे संबंधों में कुछ हद तक मधुरता आएगी।

virgo and gemini

मेष, वृश्चिक व कर्क राशि के साथ संबंध

कन्या राशि के जातकों के लिए मेष, वृश्चिक व कर्क राशि के साथ रिश्ते सम रहते हैं। ना ही इनसे शत्रुता होती है और ना ही किसी तरह का मित्रता। अगर आप मेष व वृश्चिक राशि के साथ अपने संबंधों में मधुरता लाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी का पूजन करें। उनका चोला चढ़ाएं व उन्हें भोग लगाएं। इसके अलावा, मंगलवार के दिन गुड़ -चना हनुमान जी के मंदिर में बांटें। वहीं अगर आप कर्क राशि के लोगों के साथ अपने रिश्ते और भी प्रगाढ़ करना चाहते हैं तो आप सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं जैसे दूध, दही, खीर, चीनी आदि का दान करें। 

इसे जरूर पढ़ें- करियर में सफलता पाने के लिए कन्या राशि वाले करें ये उपाय

धनु व मकर राशि के साथ संबंध 

धनु व मकर राशि के साथ भी कन्या राशि के जातकों का सम रिश्ता रहता है। धनु राशि के साथ रिश्ते और भी बेहतर बनाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाएं और पीले चंदन का दान करें। अगर आप चाहें तो पंडित जी को भोजन करवाएं या फिर मीठी चीज दान करें। वहीं मकर राशि के साथ रिश्ते प्रगाढ़ बनाने के लिए आप शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करें या फिर आप काले कुत्ते को खाना खिलाएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;