वर्ष का आठवां महीना अगस्त शनि का प्रतिनिधित्व करता है और इस महीने में जन्म लेने वाली महिलाओं के स्वभाव के हिसाब से उनका करियर कैसा हो सकता है यह जानने के लिए हमने पंडित पंडित एंव ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा से बात की है। अगर आपका जन्म भी अगस्त में हुआ है, तो आपके करियर से जुड़ी रोचक बातें आप इस लेख में जा सकती हैं।
इस दिन जन्मीं के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है यह किसी के अंडर काम नहीं कर सकती हैं। उनमें आत्मविश्वास होता है और वे किसी भी जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम होती हैं।
करियर ऑप्शन: प्रशासनिक सेवा, मैनेजमेंट, बिजनेस, राजनीति, पुलिस सेवा।
इस दिन जिन महिलाओं का जन्म होता है, वे भावुक, रचनात्मक और दूसरों की भावनाओं को समझने वाली होती हैं। सामाजिक सेवा में इनकी रुचि होती है।
करियर ऑप्शन: काउंसलिंग, सोशल वर्कर, नर्सिंग, मनोविज्ञान, लेखन।
इस दिन जन्मीं महिलाएं तीव्र बुद्धि, चतुर और अभिव्यक्ति की कला में माहिर होती हैं। संचार और क्रिएटिव फील्ड में इन्हें कोई पीछे नहीं कर सकता है।
करियर ऑप्शन: पत्रकारिता, एंकरिंग, राइटिंग, विज्ञापन, डिजिटल मार्केटिंग।
यह महिलाएं अनुशासनप्रिय, व्यावहारिक सोच वाली और मेहनती होती हैं। यह जो भी काम करती हैं, उसमें इन्हें कोई पीछे नहीं कर सकता है और ये उस फील्ड की मास्टर होती हैं।
करियर ऑप्शन: अकाउंटिंग, बैंकिंग, सरकारी सेवा, सिविल इंजीनियरिंग।
इस दिन जिन महिलाओं का जन्म होता है, वे साहसी, स्वतंत्र विचारों वाली और खोजी प्रवृत्ति की होती हैं। इनका झुकाव हमेशा नई चीजों को सीखने की ओर रहता है।
यह विडियो भी देखें
करियर ऑप्शन: पर्यटन, फोटोग्राफी, रिसर्च, अकादमिक, आईटी फील्ड।
इन महिलाओं का दृष्टिकोण कलात्मक होता है और ये सौंदर्य के प्रति आकर्षण रखने वाली होती हैं। इनका स्वभाव मधुर होता है।
करियर ऑप्शन: फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग, ब्यूटी एक्सपर्ट, संगीत या नृत्य।
ये महिलाएं स्वभाव से गंभीर, गहराई से सोचने वाली और अंतर्मुखी प्रकृति की होती हैं। इन्हें आध्यात्म में भी रुचि होती है।
करियर ऑप्शन: रिसर्च, विज्ञान, यात्रा , ज्योतिष, आयुर्वेद विशेषज्ञ।
इन महिलाओं में सशक्त नेतृत्व क्षमता और धन प्रबंधन की विशेषता होती है। ये महिला बिजनेसवुमन बनने की क्षमता भी रखती हैं।
करियर ऑप्शन: व्यवसाय, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, रियल एस्टेट, इन्वेस्टमेंट प्लानर।
इस दिन जन्मीं महिलाएं दयालु, सेवा-भावना से भरपूर, परोपकारी और मजबूत इमोशनल इंटेलिजेंस वाली होती हैं। इनको दिखावा करने वाला काम करना अच्छा नहीं लगता है।
करियर ऑप्शन: एनजीओ के कार्य, टीचिंग, हेल्थकेयर, चाइल्ड डेवलपमेंट।
ये महिलाएं ऊर्जावान, महत्वाकांक्षी और अपने विचारों पर दृढ़ रहने वाली होती हैं। इन्हें पब्लिक डीलिंग में मजा आता है।
करियर ऑप्शन: पब्लिक रिलेशन, सेल्स, एंटरप्रेन्योर, फिल्म मेकिंग, एक्टिंग।
इस दिन जन्मीं महिलाएं गंभीर सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या को झट से सुलझाने की कला रखती है।
करियर ऑप्शन: लॉ, न्यायिक सेवा, आईएएस, साइबर सिक्योरिटी, स्ट्रैटेजिक एनालिस्ट।
ये महिलाएं सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों में बैलेंस बना कर चलने वाली होती हैं, साथ ही बहुत संवेदनशील होती हैं।
करियर ऑप्शन: टीचिंग, होम डेकोरेशन, फैमिली काउंसलर, प्री-प्राइमरी टीचर।
ये महिलाएं प्रभावशाली व्यक्तित्व और लीडरशिप क्वालिटी की धनि होती हैं, साथ ही बड़ी सोच रखने वाली होती हैं।
करियर ऑप्शन: कॉर्पोरेट ट्रेनिंग, पॉलिटिकल स्ट्रेटजिस्ट, ब्रांड मैनेजर, NGO प्रमुख।
ये महिलाएं भावनात्मक रूप से मजबूत, क्रिएटिव और आकर्षक व्यक्तित्व की स्वामिनी होती हैं।
करियर ऑप्शन: लेखन, गायन, रेडियो जॉकी, योगा ट्रेनर, वॉयस ओवर आर्टिस्ट।
इन महिलाओं के अंदर देशभक्ति, समाजसेवा और कर्मठता आदि होती है। यह हर चीज को गहराई से सोचती हैं। इनके अंदर नेतृत्व गुण भी होते हैं।
करियर ऑप्शन: सिविल सर्विसेज, डिफेंस सेक्टर, सोशल वर्क, हिस्टोरियन।
इन महिलाओं की सोच बहुत ही सुनियोजित और विश्लेषणात्मक होती है। ये महिलाएं किसी भी चीज की डिटेल पर ध्यान देने वाली होती हैं। ये महिलाएं केवल उन लोगों के साथ काम कर सकती हैं, जो इनकी तरह सोच रखते हैं।
करियर ऑप्शन: रिसर्च एनालिस्ट, डेटा साइंटिस्ट, मेडिकल साइंस, लेबोरेटरी एक्सपर्ट।
ये महिलाएं कलात्मक, रोमांटिक और जज्बाती लेकिन जिम्मेदार स्वभाव की होती हैं। यदि इनके ऊपर कोई काम सौंप दिया जाए
करियर ऑप्शन: इवेंट प्लानर, फैशन इंडस्ट्री, क्राफ्ट बिज़नेस, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर।
इन महिलाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और कड़ी मेहनत जैसे गुण होते हैं। इनके अंदर हमेशा समाज में अपनी अलग पहचान बनाने की चाह रहती है।
करियर ऑप्शन: सरकारी अधिकारी, स्कूल प्रिंसिपल, लॉ प्रोफेशन, NGO कार्य।
ये महिलाएं अपने और दूसरों के अनुभवों से सीखने वाली, संवेदनशील और आत्मविश्लेषण में माहिर होती हैं।
करियर ऑप्शन: मोटिवेशनल स्पीकर, काउंसलिंग, करियर गाइडेंस, लेखन।
इस दिन जिन महिलाओं का जन्म हुआ है, उनके अंदर रचनात्मकता का समंदर होता है। ये महिलाएं ताजगी से भरी होती हैं और यह सारी बातें इनके व्यक्तित्व में स्पष्ट झलकती हैं।
करियर ऑप्शन: ग्राफिक डिजाइनिंग, वेब डिजाइनिंग, एडिटिंग, यूट्यूब चैनल क्रिएटर।
ये महिलए स्वभाव से धार्मिक, अनुशासनप्रियऔर सामाजिक भावना रखने वाली होती हैं।
करियर ऑप्शन: शिक्षक, धार्मिक प्रवचनकर्ता, संस्कृत शिक्षक, आयुर्वेदिक चिकित्सक।
बहुत ही प्रैक्टिकल सोच रखें वाली होती हैं ये महिलाएं। इनका दृष्टिकोण विश्लेषणात्मक होता है और दृढ़ता की भावना इनकी ताकत होती है।
करियर ऑप्शन: वित्तीय सलाहकार, बैंक अधिकारी, एकाउंटेंट, इंश्योरेंस।
इन महिलाओं का स्वभाव मिलनसार, सहज और सौम्य होता है। ये महिलाएं लोगों को साथ में जोड़ने की ताकत रखती हैं।
करियर ऑप्शन: ह्यूमन रिसोर्स, टीचर, होटल मैनेजमेंट, हेल्पलाइन कार्यकर्ता।
इन महिलाओं को नए कार्य में रुचि होती है, नई तकनीकों को अपनाने में इन्हें अलग ही मजा आता है।
करियर ऑप्शन: स्टार्टअप फाउंडर, ऐप डेवलपर, कंटेंट क्रिएटर, तकनीकी सलाहकार।
यह महिलाएं बहुत ही संतुलित होती हैं। अपने व्यवहार से लेकर अपने काम, पारिवारिक जीवन और करियत में संतुलन बनाकर रखता है । यह महिलाए दृढ़ निश्चयी होती हैं, एक बार जो ठान लें उसे कर के ही मानती हैं। इन महिलाओं को वो लोग पसंद नहीं जो काम अपने हाथ में ले लेते हैं, मगर उसे पूरा नहीं करते हैं।
करियर ऑप्शन: वकील, करियर काउंसलर, मानवाधिकार कार्यकर्ता, कॉरपोरेट कंसल्टेंट।
कला, सौंदर्य और डिजाइनिंग में रुचि रखने वाली यह महिलाएं दिखने में आकर्षक होती हैं और इनका मिजाज बहुत ही अच्छा होता है।
करियर ऑप्शन: फैशन ब्लॉगर, इंटीरियर डिजाइनर, आर्ट टीचर, फोटोग्राफर।
ये महिलाएं भावनाओं और तर्क का संतुलन रखने वाली होती हैं, साथ ही ये लेखन और अभिव्यक्ति में दक्ष होती हैं।
करियर ऑप्शन: कविता लेखन, स्क्रिप्ट राइटर, पत्रकारिता, क्रिएटिव एजेंसी।
ये महिलाएं जवाबदारी से काम करने वाली, संगठित सोच और योजनाओं को कार्यरूप देने में माहिर होती हैं। ये काम ज्यादा और बात कम करने में भरोसा करती हैं।
करियर ऑप्शन: प्रोजेक्ट मैनेजर, एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेशन, बैंकिंग, लॉजिस्टिक्स।
ये महिलाए बहुत ज्यादा गहरी सोच रखती हैं, संवेदनशीलता इनका स्वभाव होता है। कोई भी काम बहुत ही समझदारी से करती हैं और ज्यादा दिखावा नहीं करती हैं।
करियर ऑप्शन: क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, सोशल रिसर्चर, रिलेशनशिप कोच।
ये महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं, प्रेरणादायक और दूसरों को मार्गदर्शन देने में निपुण होती हैं।
करियर ऑप्शन: लाइफ कोच, बिजनेस मेंटर, ऑनलाइन टीचर, डिजिटल एंटरप्रेन्योर।
ये महिलाएं बुद्धिमत्ता, कल्पनाशीलता और विविध रुचियों की मालिक होती हैं। इन महिलाओं को एक नहीं बल्कि कई तरह के काम करना पसंद होता है।
करियर ऑप्शन: मल्टी-टैलेंटेड फ्रीलांसर, ट्रैवल ब्लॉगर, कंटेंट मेकर, मल्टी मीडिया एक्सपर्ट।
इस लेख में दी गई जानकारी आपको कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं। इस लेख को शेयर और लाइक करें, इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।