आज का दिन कर्क, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा भावनात्मक और चौंकाने वाला हो सकता है, इसलिए दिनभर सजग रहने की जरूरत होगी। बाकी सभी राशियों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है, खासतौर पर जिनके जीवन में शिक्षा, गुरु या किसी खास व्यक्ति का प्रभाव है, उसके साथ कुछ बहुत ही अच्छा हो सकता है। पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताई गई भविष्यवाणियां आपको भी बता सकती हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। इसके लिए आज का राशिफल पढ़ें।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज का दिन आपको किसी ऐसे व्यक्ति से सलाह और मार्गदर्शन मिलेगा कि आपका दिन बन जाएगा। यदि किसी अनुभवी या बुजुर्ग से बातचीत करेंगे तो उसका फायदा आपको जरूर मिलेगा। आज शिक्षा, परामर्श या काउंसलिंग से जुड़े लोग तरक्की की ओर बढ़ सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: मंदिर में पीली मिठाई और चने की दाल दान करें।
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आज आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है या कोई नया काम शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद भी मिलेगा।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 6
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें और उसे जल चढ़ाएं।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आपके अंदर बुद्धिमत्ता और बातचीत की जो कला है, उससे आज आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ सूचना लेकर आ सकता है। आपका कोई बड़ा काम बन सकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: गुरुवार का व्रत रखें और बड़ों का आदर करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
परिवार में शांति और सुख का वातावरण बना रहेगा। कोई शुभ कार्य या आयोजन की योजना बन सकती है। मां के पक्ष से कोई शुभ समाचार या सहयोग मिलेगा। हालांकि पूरे दिन में कोई ऐसी घटना घट सकती हैं, जो आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है, सावधानी रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: ब्राह्मण को केला दान करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज आपकी नेतृत्व क्षमता सबसे अलग नजर आएगी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे और आपके पीछे चलने को तैयार रहेंगे। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। साथ ही दिन में कोई ऐसा पल भी आ सकता है जो आपको थोड़ा चौंका सकता है या किसी बहुत करीबी व्यक्ति के बारे में सोचने पर मजबूर करेगा।
शुभ रंग: केसरी
शुभ अंक: 1
उपाय: पीले वस्त्र पहनें और गुरुवार का व्रत रखें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
किसी जानकार या अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। नए लोगों से मिलना जुलना लाभदायक रहेगा और भविष्य के लिए सहायक साबित होगा। ज्यादा टेंशन न लें और केवल अपने काम पर ध्यान दें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 4
उपाय: गाय की सेवा करें, खासकर उसे हरा चारा खिलाएं।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
सोच-समझ कर लिया गया निर्णय आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी गुरु तुल्य व्यक्ति से लाभ या मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बस अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
उपाय: पीले वस्त्र पहनें और गुरु के चरणों को स्पर्श करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर बढ़ेगा। किसी धार्मिक कार्य या ध्यान-योग में मन लगेगा। किसी गुरु या ज्ञानी व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन की उलझनें दूर होंगी। बाहर का खाना खाने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
उपाय: केसर का तिलक लगाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
आज के दिन गुरु ग्रह की विशेष कृपा आपके साथ है। आपकी बातचीत का असर लोगों पर पड़ेगा। शिक्षा और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: पीला वस्त्र दान करें और शिव मंदिर में गुड़ अर्पित करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आज कामकाज में समझदारी और परिपक्वता दिखाना जरूरी है। किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। अपना फोकस अपने काम पर बनाएं रखें।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
उपाय: किसी गुरु की तस्वीर या किताब को प्रणाम करें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आज आपको किसी विद्वान व्यक्ति से बात करने का अवसर मिलेगा, जिससे ज्ञान और सोच में बढ़ोतरी होगी। आज तर्क और भावना दोनों में संतुलन जरूरी है। साथ ही, दिन में कोई ऐसी घटना घट सकती है जो आपको भीतर से झकझोर दे, सतर्क रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
उपाय: गुरुवार को अपने से बड़े व्यक्ति को केला भेंट करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
गुरु का आशीर्वाद आपको आज जीवन में नया मोड़ दे सकता है। मन शांत रहेगा और ध्यान या पूजा-पाठ में मन लगेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
उपाय: पीले फूल शिव मंदिर में चढ़ाएं।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपका इस राशिफल से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों