सावन का पूरा महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस अवधि में भक्तजन शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, शिव जी की पूजा अर्चना करते हैं और घर या मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन करते हैं। रुद्राभिषेक को अत्यंत पुण्य का अनुष्ठान माना जाता है और यदि इसका घर में आयोजन होता है तो पूरा वातावरण पवित्र हो जाता है। यही नहीं रुद्राभिषेक से घर पर सकारात्मक ऊर्जा आती है और सदैव खुशहाली बनी रहती है। ऐसे में आपको इसके सही नियमों के साथ इस बात की जानकारी भी होनी चाहिए कि रुद्राभिषेक करने का सही समय क्या होना चाहिए और दिन और रात को मिलाकर किस समय में भूलकर भी आपको इस अनुष्ठान का आयोजन नहीं करना चाहिए।
रुद्राभिषेक भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का एक प्रभावी तरीका है, जिससे जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होती है। रुद्राभिषेक के दौरान, मंत्रों का उच्चारण और शिव जी की पूजा अर्चना करने से आत्मिक शांति और संतुष्टि मिलती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें रुद्राभिषेक के नियमों और सही समय के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: सावन में रुद्राभिषेक के 5 जबरदस्त लाभ बदल सकते हैं आपकी किस्मत, पंडित जी से जानें
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें: सावन में शिवलिंग रुद्राभिषेक के लिए सोमवार ही नहीं, ये तिथियां भी हैं उत्तम... जानें शुभ मुहूर्त
आइए तो ज्योतिष की मानें तो सावन में रुद्राभिषेक के लिए सभी दिन विशेष माने जाते हैं, लेकिन यदि आप सावन के किसी भी सोमवार, नागपंचमी, तीज, सावन शिवरात्रि, कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, अष्टमी, अमावस्या और शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को घर पर रुद्राभिषेक का आयोजन करें तो ये विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।
इनमें से किसी भी दिन इस अनुष्ठान को करने से शुभ फल मिलते हैं। वहीं यदि हम रुद्राभिषेक के लिए सबसे शुभ स्थान की बात करें तो किसी भी ज्योतिर्लिंग में रुद्राभिषेक करना सबसे ज्यादा फलदायी माना जाता है, इसके अलावा मंदिर में भी इसका आयोजन शुभ होता है। वहीं यदि आप घर पर इसका आयोजन कर रही हैं, तो उस स्थान की पवित्रता को बनाए रखना जरूरी माना जाता है।
यदि आप सावन में रुद्राभिषेक करें तो इसके समय का विशेष रूप से ध्यान रखें जिससे इसके पूर्ण फलों की प्राप्ति हो सके।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।