आज का दिन आप सबके लिए कुछ ख़ास है क्योंकि आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित यह त्योहार न केवल स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, बल्कि यह जीवन में नई ऊर्जा भी लाता है। ऐसे में अगर आपको अपने भविष्य के बारे में पहले से ही सब कुछ पता चल जाता है तो आप अपने दिन को बेहतर बना सकती हैं। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी बताते हैं कि इस बार रक्षाबंधन के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ खास योग बना रही है, यही नहीं कई सालों बाद इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया नहीं है। ऐसे में अगर आप भी इस बारे में जानकारी लेना चाहती हैं कि आज किस राशि को लाभ हो सकता है और कौन सी राशि के लोगों को सफलता पाने के लिए इंतजार करने की जरूरत है, तो यहां जानें आज 09 अगस्त का राशिफल विस्तार से।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। पारिवारिक सहयोग से आपका आत्मबल बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आज के दिन कोई यात्रा संभव है, लेकिन सावधानी रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
आज का उपाय: श्री हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ करें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आपके कार्यस्थल पर प्रगति और सीनियर्स की सराहना मिल सकती है। आज के दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। निजी जीवन में सामंजस्य बनाए रखना जरूरी है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
आज का उपाय: शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आज आपका मन थोड़ी व्याकुलता महसूस कर सकता है, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। कोई भी यात्रा टालना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
आज का उपाय: तुलसी में जल चढ़ाएं और 11 परिक्रमा करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
नया कार्य शुरू करने के लिए आज शुभ समय है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
आज का उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण फैसले में वरिष्ठों की सलाह लें। अपने खर्चों पर काबू रखें, अन्यथा आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। आज आपके मन में असमंजस की स्थिति रह सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
आज का उपाय: तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य को अर्पित करें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन आपके अनुकूल है, खासकर उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। आज आपके कार्य में नई ऊर्जा और नयापन आएगा। आपके मित्र भीं सहयोग करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 7
आज का उपाय: गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
आज आपके व्यापार में लाभ और परिवार में खुशहाली का संकेत मिल रहा है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। निर्णय लेते समय जल्दबाजी से बचें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6
आज का उपाय: श्री यंत्र का पूजन कर सुगंधित पुष्प अर्पित करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर सफलता और अधिकारियों की प्रसन्नता प्राप्त होगी। आज के दिन विरोधियों पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य और शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
आज का उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें।वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और यात्रा सफल होगी। उच्च शिक्षा और शोध से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
आज का उपाय: पीले फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आज के दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। निवेश से पहले अच्छी तरह विचार करें। मन में हल्की चिंता रहेगी, लेकिन परिवार का साथ मिलेगा।
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8
आज का उपाय: शनिदेव को तिल का तेल अर्पित करें और शनि मंत्र का जाप करें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
साझेदारी वाले कार्यों में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। दिन रोमांटिक और संबंध बनाने के लिए उपयुक्त है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4
आज का उपाय: गाय को गुड़ और आटे की रोटी खिलाएं।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
जीवन में धैर्य और संयम बनाए रखें। आपके कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मेहनत से सफलता जरूर मिलेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 7
आज का उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपका इससे जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों