21 august 2025 ka panchang

Aaj Ka Panchang 21 August 2025: मासिक शिवरात्रि पर कर लें घर से जुड़ा कोई भी शुभ काम, आज का पंचांग देखकर ही लें निर्णय

आज के दिन गुरु-पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में राजा माना जाता है और जब यह गुरुवार के दिन पड़ता है तो इससे गुरु-पुष्य योग बनता है। 
Editorial
Updated:- 2025-08-21, 06:01 IST

21 अगस्त 2025 के दिन भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 12:44 तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज के दिन गुरुवार है और इस दिन मासिक शिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा जिससे यह दिन भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत शुभ हो गया है। इसके अलावा, आज के दिन गुरु-पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में राजा माना जाता है और जब यह गुरुवार के दिन पड़ता है तो इससे गुरु-पुष्य योग बनता है। इस योग में किए गए सभी कार्य, विशेषकर खरीदारी, निवेश और नए काम की शुरुआत अत्यंत शुभ और फलदायी मानी जाती है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि मासिक शिवरात्रि और गुरु पुष्य योग के एक साथ होने से घर से जुड़े कार्यों के लिए आज का दिन सबसे ज्यादा शुभ रहेगा। ऐसे में आज का पंचांग देखकर और सभी शुभ योग एवं मुहूर्तों का समय देखकर घर से जुड़े कामों को कर लें।

 

आज का पंचांग 21 अगस्त 2025  

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी/चतुर्दशी पुष्य गुरुवार व्यतीपात वणिज

21 august ke panchang ke bare mein

आज सूर्य और चंद्रमा का समय 21 अगस्त 2025

प्रहर समय
सूर्योदय  सुबह 05:53 बजे
सूर्यास्त शाम 06:55 बजे
चंद्रोदय  शाम 04:41 बजे
चंद्रास्त शाम 05:37 बजे

आज का शुभ मुहूर्त और योग 21 अगस्त 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:26 बजे से 05:10 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:58 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक
अमृत काल सुबह 06:09 बजे से मध्य रात्रि 12:08 बजे तक
गुरु पुष्य योग पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग पूरे दिन

आज का अशुभ मुहूर्त 21 अगस्त 2025

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय 
 राहु काल दोपहर 02:02 बजे से 03:39 बजे तक
 गुलिक काल सुबह 08:47 से 10:24 बजे तक
 यमगंड सुबह 05:54 से 07:31 बजे तक

आज व्रत और त्योहार 21 अगस्त 2025

21 अगस्त 2025 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं। इस दिन भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिसके कारण मासिक शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है और इस दिन व्रत रखने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इसके अलावा, यह दिन उन भक्तों के लिए भी खास है जिन्होंने जन्माष्टमी मनाई थी। यह दिन भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के छह दिन बाद आने वाली कृष्ण छठी के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन बाल गोपाल का विशेष श्रृंगार किया जाता है और उन्हें कढ़ी-चावल का भोग लगाया जाता है। यह पर्व संतान सुख और परिवार में समृद्धि के लिए मनाया जाता है। ज्योतिष के अनुसार, यह दिन कई शुभ योगों से भी जुड़ा है, जिससे यह दिन पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए और भी फलदायी हो जाता है।

21 august ke panchag ki details

आज का उपाय 21 अगस्त 2025

चूंकि इस दिन मासिक शिवरात्रि है, भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल मिलता है। सुबह स्नान के बाद भगवान शिव के मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं। आप पंचामृत से भी अभिषेक कर सकते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को सफेद वस्त्र और दूध का दान करना बहुत शुभ माना जाता है।

यह दिन कृष्ण छठी के रूप में भी मनाया जाएगा, इसलिए भगवान कृष्ण की कृपा पाने के लिए घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति को साफ कर उन्हें नए वस्त्र और आभूषण पहनाएं। उन्हें काजल लगाएं और उनका श्रृंगार करें। इस दिन भगवान कृष्ण को कढ़ी और चावल का भोग लगाएं। इसके साथ ही, माखन-मिश्री भी अर्पित करें। मान्यता है कि इस दिन बाल गोपाल के सीधे हाथ में पीला धागा बांधने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

गुरुवार और पुष्य नक्षत्र का संयोग गुरु-पुष्य योग बनाता है, जो खरीदारी और शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, गहने, या नया वाहन खरीदना बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। इस शुभ योग में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा के बाद घर में चांदी का एक चौकोर टुकड़ा या चांदी का लक्ष्मी यंत्र लाकर स्थापित करें। गाय को गुड़ के साथ पीली चने की दाल खिलाने से गुरु ग्रह मजबूत होता है और आपके कार्यों में सफलता मिलती है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;