हिंदू पंचांग के अनुसार आज श्रावण कृष्ण की षष्ठी तिथि है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। साथ ही इस दिन शोभन योग बन रहा है और उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में बुधदोष है तो बुधवार के दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। ज्योतिष गणना के हिसाब से इस दिन चंद्रमा मीन राशि में हैं। अब ऐसे में बुधवार के किस मुहूर्त में भगवान गणेश की पूजा करने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
तिथि | नक्षत्र | दिन/वार | योग | करण |
श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि | उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र | बुधवार | शोभन योग | गर और कौलव |
सूर्योदय | सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर |
सूर्योदय | शाम 7 बजकर 12 मिनट तक |
चंद्रोदय | शाम 08 बजकर 41 मिनट से लेकर |
चंद्रास्त | सुबह 07 बजकर 55 मिनट तक |
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04 बजकर 17 मिनट से लेकर सुबह 05 बजकर 05 मिनट तक |
अमृत काल | दोपहर 11 बजकर 21 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 23 मिनट तक |
अभिजीत मुहूर्त | आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 15 मिनट तक |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 07 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 42 मिनट तक |
निशिता मुहूर्त | रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 46 मिनट तक |
संध्या मुहूर्त | शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर शाम 9 बजकर 21 मिनट तक |
यह विडियो भी देखें
राहु काल | दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से लेकर दोपहर 2 बजकर 12 मिनट तक |
गुलिक काल | दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक |
यमगंड | सुबह 07 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक |
दिशाशूल | पश्चिम दिशा, यात्रा करने से पहले दही-चीनी जरूर खाकर निकलें। |
दुर्मुहूर्त | दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक। |
आज श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इसलिए इ दिन आप बप्पा को फूल चढ़ाएं और दूर्वा चढ़ाएं। साथ ही बप्पा को भोग लगाएं।
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने से बुद्धि, विद्या और समृद्धि प्राप्त होती है।
गणेश जी को 21 दूर्वा की गांठें चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अटके हुए कार्य पूरे होते हैं।
बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है।
इस दिन मूंग दाल का सेवन करना या दान करना लाभकारी होता है। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ऊं बुं बुधाय नमः या ऊं ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः मंत्र का 108 बार जाप करने से बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
बुधवार के दिन किन्नरों को दान देना और उनका आशीर्वाद लेना बहुत शुभ होता है।
पंचांग के हिसाब से आज बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। साथ ही अगर किसी व्यापारी के कारोबार में किसी तरह की कोई समस्या आ रही है तो बुधवार के दिन उपायों के साथ मंत्रों का जाप करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।