नामकरण संस्कार बच्चे के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। इसलिए इसके लिए सामान भी खरीदने के लिए लोग अक्सर सही मुहूर्त और दिन के बारे में जानते हैं। इस बार आप पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी जी द्वारा बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस मुहूर्त में खरीदी गई चीजें आपके बच्चे के लिए फलदायी रहेंगी। इसलिए नामकरण का हर सामान समय और दिन देखकर ही खरीदें।
आज का चौघड़िया मुहूर्त 2 सितंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक)
मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
रोग | सुबह 05:52 बजे से 07:27 |
उद्वेग | सुबह 07:27 बजे से 09:01 |
चल | सुबह 09:01 बजे से 10:35 |
लाभ | सुबह 10:35 बजे से 12:10 |
मुहूर्त के अनुसार क्या करें?
- रोग: यह मुहूर्त विवाद, झगड़े और बीमारी से जुड़ा है। इसमें कोई भी शुभ या नया काम शुरू करने से बचें। इसे "वार वेला" भी कहते हैं।
- उद्वेग: इस मुहूर्त में तनाव और बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण कार्य टालने चाहिए। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों के लिए इसे ठीक माना जा सकता है।
- चल: यह मुहूर्त यात्रा और गतिशील कार्यों के लिए शुभ है। इसमें व्यापार से संबंधित कार्य भी किए जा सकते हैं।
- लाभ: यह मुहूर्त लाभ कमाने और व्यापारिक गतिविधियों के लिए बहुत अच्छा है। नया व्यवसाय शुरू करने, लेन-देन करने या विद्या आरंभ करने के लिए उत्तम समय।
2 सितंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त
- अमृत: दोपहर 12:10 बजे से 01:44 तक है। इसे सभी शुभ कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। विवाह, गृह प्रवेश, नई शुरुआत और धार्मिक कार्यों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी होता है।
- काल: दोपहर 01:44 बजे से 03:19 रहेगा। इस मुहूर्त को अशुभ माना जाता है। इसमें कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।
- शुभ: दोपहर 03:19 बजे से 04:53 रहने वाला है। यह मुहूर्त विवाह, धार्मिक अनुष्ठान और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है। इसमें किए गए कार्य सफल होते हैं।
- रोग: शाम 04:53 बजे से 06:27 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया रोग है। इसमें किसी भी नए काम को शुरू करने से बचें।
आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 2 सितंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)
मुहूर्त का नाम | मुहूर्त का समय |
काल | शाम 06:27 बजे से 07:53 |
लाभ | रात 07:53 बजे से 09:19 |
उद्वेग | रात 09:19 बजे से 10:44 |
शुभ | रात 10:44 बजे से 12:10 |
मुहूर्त के अनुसार क्या करें?
- काल: यह रात का पहला अशुभ मुहूर्त है। धन से संबंधित कार्य किए जा सकते हैं, लेकिन अन्य शुभ कार्यों से बचें।
- लाभ: यह मुहूर्त शुभ कार्यों के लिए अच्छा है, खासकर धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए।
- उद्वेग: इस मुहूर्त में तनाव और चिंता की संभावना होती है। महत्वपूर्ण कार्य टालने चाहिए।
- शुभ: यह मुहूर्त विवाह और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है। इसमें किए गए कार्य सफल होते हैं।

2 सितंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त
- अमृत: मध्य रात्रि 12:10 बजे से 01:36 तक है। रात का सबसे शुभ चौघड़िया। इस दौरान आध्यात्मिक साधना और ध्यान से संबंधित कार्य किए जा सकते हैं।
- चल: रात 01:36 बजे से 03:01 तक है। यात्रा या गतिशील कार्यों के लिए यह चौघड़िया शुभ है।
- रोग: रात 03:01 बजे से 04:27 तक है। इस अवधि में किसी भी नए या महत्वपूर्ण काम को शुरू करने से बचें।
- काल: सुबह 04:27 बजे से 05:53 तक है। सूर्योदय से ठीक पहले का यह चौघड़िया बहुत शुभ होता है और इसमें किए गए कार्य फलदायी होते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
image credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों