
Aries Horoscope Today, 1 November 2025: आआज की तारीख सिर्फ पंचांग के हिसाब से नहीं, बल्कि आपके दिनभर के व्यवहार और मनोदशा पर भी असर डालने वाली है। देवउठनी एकादशी का शुभ योग आपके मन में धार्मिकता और सकारात्मक सोच बढ़ाएगा। वहीं चंद्रमा के कुंभ से मीन राशि में आने से आप भावनाओं को गहराई से महसूस करेंगे। दूसरी ओर, मंगल के अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने से कार्यस्थल पर कुछ छोटे-मोटे मतभेद या बहस की स्थिति बन सकती है।
आचार्य नीरज धनकर, संस्थापक और सीईओ, Astro Zindagi, बता रहे हैं कि आज का मेष राशिफल आपके लिए क्या खास संदेश लाया है।
मेष राशि की महिलाएं आज उन रिश्तों की ओर लौटेंगी जिन्हें समय या संवाद की कमी ने फीका कर दिया था। देवउठनी एकादशी का प्रभाव पारिवारिक संतुलन को दोबारा स्थापित करने में सहायक रहेगा। कुछ महिलाएं अपने जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर फिर से सोचने पर मजबूर हो सकती हैं, खासकर वे जो लंबे समय से रिश्ते को निभा रही हैं लेकिन खुद को पीछे छोड़ चुकी हैं। वहीं जो महिलाएं अविवाहित हैं या किसी रिश्ते की तलाश में हैं, उन्हें आज पुराने मित्रों या पड़ोसियों के ज़रिये किसी बातचीत का नया सिरा मिल सकता है, हालांकि अभी फैसला लेने की स्थिति नहीं बनेगी।
उपाय: घर के मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं और “ॐ वं वृषभानुजाय विद्महे भास्करप्रिया धीमहि तन्नो देवी प्रचोदयात्” मंत्र का जाप करें।
मेष राशि की महिलाएं आज ऑफिस की गतिविधियों में एक अलग तरह की सख्ती महसूस कर सकती हैं। अनुराधा नक्षत्र में मंगल का प्रवेश महिला कर्मचारियों के लिए नई डेडलाइंस, अतिरिक्त ज़िम्मेदारियां या टीम में असहमति का कारण बन सकता है। जो महिलाएं नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज किसी ऐसी जगह से कॉल आ सकती है जहां पहले जवाब नहीं आया था, लेकिन यह अवसर अभी अस्थिर हो सकता है। व्यवसायिक महिलाएं किसी महिला क्लाइंट के साथ असहज बातचीत या भुगतान में देरी से परेशान हो सकती हैं।
उपाय: ऑफिस या वर्कस्पेस में तांबे का सिक्का लाल कपड़े में लपेटकर रखें और मंगलवार को हनुमान मंदिर में सिंदूर अर्पित करें।
इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व

मेष राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन खर्च को लेकर थोड़ा भारी पड़ सकता है, खासकर घर में कोई खराब हुआ इलेक्ट्रॉनिक सामान बदलवाना या मरम्मत कराना जरूरी हो सकता है। चंद्रमा के मीन में गोचर के चलते आज ऑनलाइन शॉपिंग के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। कोई पुराना कर्ज लौटाने का समय भी हो सकता है, जिससे कैश फ्लो थोड़ा टाइट हो जाएगा। बचत पर खास ध्यान देना होगा, वरना महीने का बजट डगमगा सकता है।
उपाय: दिन की शुरुआत में गौशाला या मंदिर में हरे चारे का दान करें और शाम को पीले वस्त्र में सिक्का बांधकर तिजोरी में रखें।
मेष राशि की महिलाओं को आज गर्दन, पीठ और टखनों से जुड़ी परेशानी हो सकती है, खासकर वे महिलाएं जो लंबे समय तक बैठकर काम करती हैं या पैदल चलने से परहेज करती हैं। सुबह उठते ही चक्कर जैसा महसूस हो सकता है, जिसे नज़रअंदाज करना नुकसानदेह होगा। चंद्रमा का गोचर मीन राशि में आज आपको थकान से जल्दी उबरने नहीं देगा। ठंडी चीजें खाने से आज परहेज करें, खिचड़ी, मूंग दाल, और सादा सूप फायदेमंद रहेंगे।
उपाय: रात में सोने से पहले एक चम्मच गाय का घी गुनगुने दूध में मिलाकर पिएं और 5 मिनट गर्दन की हल्की सिंकाई करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी आचार्य नीरज धनकर, फाउंडर और सीईओ, Astro Zindagi द्वारा वेरीफाई की गई है।
इसे जरूर पढ़ें- मेष राशि वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।