महाराणा प्रताप की पहली पत्नी और मेवाड़ की महारानी अजबदे पंवार के बारे में कितना जानते हैं आप? 

आज आप इस लेख में मेवाड़ की महारानी अजबदे पंवार और महाराणा प्रताप की प्रेम कहानी से संबंधित रोचक तथ्य जानेंगे। 
Updated:- 2022-04-25, 19:55 IST
image

भारत के प्राचीन इतिहास में कई ऐसे राजा और महाराजा ऐसे रहे हैं, जिनकी प्रेम कहानियां इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं और इसमें से कई राजाओं की प्रेम कहानी की आज भी याद की जाती है। आपने यकीनन कई मुगल बादशाहों की प्रेम कहानी सुनी भी होगी या फिर पढ़ी होगी। लेकिन क्या आपको मेवाड़ के महाराजा महाराणा प्रताप और महारानी अजबदे पंवार की प्रेम कहानी पता है? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि महाराणा प्रताप की भी एक अद्भुत कहानी है, जो न सिर्फ इतिहास के पन्नों में दर्ज है बल्कि उनकी प्रेम कहानी की मिसाल भी दी जाती है। 

हालांकि, महाराणा प्रताप की और भी कई रानियां थीं लेकिन महारानी अजबदे पंवार उनकी पहली और सबसे खास रानियों में से एक थीं। तो चलिए जानते हैं महारानी अजबदे पंवार कौन थीं और उनकी शादी महाराणा प्रताप से कैसे हुई थी। लेकिन इससे पहले महाराणा प्रताप के बारे में थोड़ा जान लेते हैं।

1- कौन थे महाराणा प्रताप?

Maharana Pratap

महाराणा प्रताप का जन्म सन 1540 में हुआ था, उनका पूरा नाम महाराणा प्रताप सिंह था लेकिन बचपन में उन्हें कीका के नाम से पुकारा जाता था।। महाराणा प्रताप राजपूत सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे, जो आज वीरता, शौर्य, त्याग और नर्म लहजे के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता का नाम महाराणा उदय सिंह और माता का नाम महाराणी जयवंताबाई था। (अकबर की पहली बेगम के बारे में कितना जानते हैं आप)

इसे ज़रूर पढ़ें- हल्दीघाटी के बारे में जानिए जहां अकबर और महाराणा प्रताप आए थे आमने-सामने

2- कौन थीं महारानी अजबदे पंवार? 

इतिहास के अनुसार महारानी अजबदे पंवार महाराणा प्रताप की पहली और सबसे प्रिय पत्नी थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजबदे सिसोदिया के एक परिवार में पैदा हुई थीं। उनके पिता का नाम राव माम्रक सिंह था और उनकी माता का नाम हंसा बाई था। कहा जाता है कि अजबदे बेहद कोमल हृदय और साहसी लड़की थीं, जो हमेशा से महाराणा प्रताप के प्रति वफादार रही हैं। 

3- अजबदे महाराणा प्रताप की सबसे प्रमुख पत्नी थीं 

Maharani Ajabde Punwar ()

इतिहास के अनुसार महाराणा प्रताप जब 17 साल के थे तब उनका विवाह अजबदे से हो गया था और अजबदे उस वक्त 15 साल की थीं। लेकिन कहा जाता है कि अजबदे और महाराणा प्रताप एक दूसरे को शादी करने से पहले ही जानते थे क्योंकि दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों के बीच विश्वास और सम्मान का भाव था। इसलिए महाराणा प्रताप मेवाड़ साम्राज्य से संबंधित तमाम गोपनीय सूचना अजबदे के साथ साझा कर किया करते थे। (अकबर की इन बेगमों के बारे में कितना जानते हैं आप)

4- महाराणा को अजबदे में रानी जयवंताबाई की छाया आती थी नजर

कहा जाता है कि महाराणा प्रताप को अजबदे के अंदर अपनी मां की छाया दिखती थी। इसलिए जब भी महाराणा प्रताप अजबदे को देखते थे तो उन्हें अपनी मां की याद आती थी। इसलिए राजा को महारानी अजबदे के प्रति प्रेम की एक अलग ही लगाव था। बता दें कि महाराणा प्रताप और महारानी अजबदे अमर सिंह के बाद एक और संतान हुई थी, जिसका नाम भगवान दास था। 

इसे ज़रूर पढ़ें-इन सवालों का जवाब दें और जानें महारानी लक्ष्‍मी बाई के बारे में कुछ रोचक तथ्‍य

उम्मीद है कि आपको महारानी अजबदे पंवार से संबंधित यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही आपको आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य खबर और बिग बॉस कंटेस्टेंट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- (@scontent-ccu1, gstatic.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।