अगर आप भी भारत की सबसे लंबी सुरंग यानी टनल के बारे में सटीक जानकारी चाहते हैं तो फिर आपको यहां जानकारी मिलेगी।
अटल टनल
अटल सुरंग, जिसे पहले रोहतांग सुरंग के नाम से जाना जाता था। यह 9.02 किमी लंबी ऊंचाई वाली सुरंग है और इसका नाम भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है।
पीर पंजाल रेलवे टनल
यह देश की सबसे लंबी रेलवे सुरंग है, जिसकी माप 11215 मीटर यानी 11.215 किमी है। इस सुरंग को पार करने में लगभग नौ मिनट का समय लगता है।
डॉ श्यामा रोड टनल
यह 9.34 किमी मापने वाली सबसे लंबी सड़क सुरंग है। सुरंग का उद्घाटन वर्ष 2017 में किया गया था। इसका अन्य नाम चेनानी नाशरी सुरंग, पटनीटॉप सुरंग भी है।
त्रिवेंद्रम पोर्ट रेलवे टनल
केरल में त्रिवेंद्रम पोर्ट रेलवे सुरंग है, जो 9.02 किमी लंबी है। कहा जा रहा है कि यह सुरंग देश की दूसरी सबसे बड़ी रेलवे सुरंग होगी, क्योंकि अभी निर्माण हो रहा है।
बनिहाल काजीगुंड टनल
1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, बनिहाल काजीगुंड रोड सुरंग 8.5 किमी लंबी है। आपको बता दें कि यह जम्मू-कश्मीर में है।
संगलदान रेलवे टनल
यह भारत की दूसरी सबसे लंबी रेलवे सुरंग है। जम्मू और बारामूला को जोड़ने वाली रेलवे लाइन है। इसे 2017 से जनता के लिए खोला गया था। लम्बाई लगभग 8 किमी है।
रापुरु रेलवे सुरंग
एक घोड़े की नाल के आकार में निर्मित इस सुरंग का उद्घाटन वर्ष 2019 में किया गया था। यह भारत की पहली और साथ ही सबसे लंबी विद्युतीकृत रेलवे सुरंग है। इसकी लम्बाई लगभग लगभग 6.65 किमी है।
कर्बुदे रेलवे टनल
महाराष्ट्र में मंत्रमुग्ध करने वाले पश्चिमी घाटों के बीच में स्थित कर्बुदे रेलवे टनल की लम्बाई लगभग 6.5 किमी है।
स्टोरी कैसी लगी तो हमे ज़रूर बताए। इसी तरह की जुड़ी अन्य तरह की जानकारी चाहते हैं तो फिर पढ़ते रहे हैं herzindagi.com